spot_img

मूंग तोड़ने के विवाद में अस्सी साल के पिता की कुदाल से काट दी गर्दन, हत्या से खेत हो गया लाल

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव में शनिवार को पुत्र रामविनय सिंह ने अपने पिता 80 वर्षीय चन्द्रदेव सिंह की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। वह भी महज मूंग फसल तोड़ने के विवाद में। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोनों पिता पुत्र में सुबह में खेत में लगे मूंग कि फसल को तोड़ने के लिए विवाद हुआ है। इसी को लेकर घटना को अंजाम उसके पुत्र ने दिया। पुलिस ने मृतक चंद्रदेव की छोटी बहू नीलम देवी के बयान पर उसके बड़े पुत्र रामविनय पर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की है।वहीं, पुलिस हत्यारा पुत्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।मूंग तोड़ने के विवाद में अस्सी साल के पिता की कुदाल से काट दी गर्दन, हत्या से खेत हो गया लाल

- Advertisement -

बताया जाता है कि खेत पर पुत्र के हाथ में कुदाल था उस कुदाल को अपने पिता के ऊपर चला दिया। इससे पिता की गर्दन कट गयी और मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Cricket News: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने दिखाया दम! जड़ा तूफानी शतक, क्रिकेट जगत में हड़कंप

घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की खबर पूरे प्रखंड में आगे की तरफ फैल गयी कि पुत्र ने पिता की कुदाल से गर्दन काटकर हत्या कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चन्द्रदेव सिंह को तीन पुत्र है। सबसे बड़ा पुत्र राम विनय सिंह, प्रदुमन सिंह तथा तीसरा पुत्र शत्रुघन सिंह है। हत्यारा पुत्र रामविनय सिंह घर से लगभग 2 साल पहले से अपने ससुराल जिहुलि गांव निवासी गुजेशवर सिंह के घर पर रहता था।

आपनी जमीन के लिए पिता से बार-बार झगड़ा किया करता था। आज सुबह भी खेत में लगी मूंग की फसल को तोड़ने के लिए पहले खूब झगड़ा हुआ और इसी क्रम में हाथ में पहले से रखें कुदाल से पिता के ऊपर प्रहार कर दिया जहां पिता का गर्दन कट गया और उसकी मौत हो गई। दूसरे पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से वह पिछले 10 वर्षों से घर से लापता है। जबकि तीसरा और सबसे छोटा पुत्र जो पंजाब में रहकर काम करता उसी के साथ चंद्रदेव सिंह रहते थे।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार से पूछे जाने पर बताया कि जल्द ही पुत्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की तहकीकात चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence