spot_img

नाश्ते की दुकान पर बेसिन में हाथ धो रहे थे मीडिल स्कूल के हेड मास्टर की गोली माकर हत्या, अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोली, मौत के खिलाफ सड़कों पर उतारा लोगों ने गुस्सा

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां नाश्ते की दुकान पर बेसिन में हाथ धो रहे थे मीडिल स्कूल के हेड मास्टर को अपराधियों ने 4 गोली मार दी। इससे मौत के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर उतार कर सड़क को जाम कर दिया। अपना गुस्सा उतारा।

- Advertisement -

मामला, जिले में चिरैया थाना क्षेत्र के नयका टोला चौक का है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार हत्या कर दी। घायल शिक्षक राम विनय सहनी को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
नाश्ते की दुकान पर बेसिन में हाथ धो रहे थे मीडिल स्कूल के हेड मास्टर की गोली माकर हत्या, अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोली, मौत के खिलाफ सड़कों पर उतारा लोगों ने गुस्सा
नाश्ते की दुकान पर बेसिन में हाथ धो रहे थे मीडिल स्कूल के हेड मास्टर की गोली माकर हत्या, अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोली, मौत के खिलाफ सड़कों पर उतारा लोगों ने गुस्सा

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लालबेगिया चौक के समीप मोतिहारी-ढाका पथ को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर तक लोगों को समझाने में जुटी रही। जबकि ग्रामीण एसपी को बुलाने पर अड़े रहे। बाद में पुलिस को उग्र ग्रामीणों पर लाठी चार्ज भी करनी पड़ी। अपराधियों ने शिक्षक को चार गोली मारी है।

- Advertisement -

मृत शिक्षक के भाई लालबाबू सहनी ने बताया कि गांव के ही कुछ अपराधिक छवि के लोग उनके भाई को हमेशा धमकी दे रहे थे। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय चिरैया थाना को दिया था। उन्होंने बताया कि बीती रात भी उनके भाई ने पुलिस को फोन करके अपने जान पर खतरा होने की बात कही थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसके परिणामस्वरूप बदमाशों ने आज गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

मृत शिक्षक राम विनय सहनी लालबेगिया गांव के रहने वाले थे। वे कुंडवा चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर पदस्थापित थे। आज सुबह लालबेगिया गांव से निकल कर नयका टोला स्थित नाश्ता के दुकान पर नाश्ता कर बेसिन में हाथ धो रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने राम विनय सहनी पर अंधा धुंध फायरिंग शुरु कर दी,इस गोलीबारी में उन्हें चार गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया जहां,इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस के साथ सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद मामले को शांत करने में जुटे है।

होटल में मौजूद ग्रामीण ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी होटल में पहुंचकर नास्ता करने के बाद राम बिनय सहनी की खोज किया जब उन्हें पता चला की राम बिनय सहनी चापाकल के पास खड़े है तो अपराधियों ने नजदीक से सिर में गोली मार दी। साथ ही अन्य अपराधी अंधाधुंध गोली चलाते हुए भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अपराधी मोतिहारी की ओर से आये थे और गोली मारने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए ढाका की ओर फरार हो गए।

वहीं मोतिहारी के निजी अस्पताल में पहुंचे मृतक शिक्षक राम बिनय सहनी के बड़े भाई लाल बाबू सहनी ने बताया कि छह भाईयों में राम बिनय सहनी चौथे स्थान पर था। जिसे पिछले कई महिनों से हत्या करने की धमकी मिल रही थी। इसे लेकर घर परिवार में हमेशा चर्चा भी किया करता था।  साथ ही जान की सुरक्षा को लेकर चिरैया थाना पुलिस से गुहार भी लगाया था।

मृतक के भाई लाल बाबू सहनी ने बताया कि जब भी चिरैया में नये थानाध्यक्ष की पदस्थापना होती उनसे मिलकर जान की सुरक्षा की गुहार लगाया करता था। लेकिन पुलिस उसकी सुरक्षा नहीं कर सकी। हत्या की सूचना पर आस पड़ोस के ग्रामीण पहुंचकर प्रदर्शन किया है। साथ ही मोतिहारी ढाका मुख्य सड़क को जाम किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों के आक्रोश को शान्त कराने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining