spot_img

बिहार के मोतिहारी में खेत के मेढ़ होकर पढ़ने जा रहे तीन बच्चों की डूबने से मौत

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। जिले के चिरैया थाना क्षेत्र मे आज पढ़ने जा रहे तीन बच्चों की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गयी है। मृत तीनों बच्चों की उम्र आठ से दस साल के बीच के बतायी जा रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना चिरैया थाना के खरतरी मठकोलसी गांव की है। जहां ये बच्चे सुबह में घर से निकलकर पैदल खेत के मेढ़ होकर कोचिंग में पढ़ने जा रहे थे कि तीनों बच्चे मेढ़ के रास्ते मे बने गड्ढे के गहरे पानी मे डूब गए।

- Advertisement -

एक को बचाने में एक के बाद एक कर तीनो बच्चे डूब गए। जिससे तीनों की मौत हो गयी है।स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

ग्रामीणों की सूचना पर चिरैया थाना पुलिस ने शवों को बरामद किया है और पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा है। मृत बच्चो मे दो लडकी और एक लडका है।

इसकी पहचान अहिरौलिया गांव हरेन्द्र दास की पुत्री करीना कुमारी(9),मठकोलासी गांव के छठु दास की पुत्री शनि कुमारी (8) व मठकोलासी गांव के भोला पंडित के पुत्र अभिनंदन कुमार(7) के रुप हुई है।घटना की सूचना के बाद पूरे गांव मे कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...