spot_img

नटवरलाल गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा तीन शातिर अपराधी, दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, एक किलो चरस, रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मॉडम बरामद

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है, चकिया पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले में लगातार कॉल कर रंगदारी मांगने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के बीच रंगदारी मांगने मामले का पटाक्षेप भी हो गया।

- Advertisement -

पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से तीनों शातिर अपराधियों को धर दबोचा। जांच में पुलिस को भी जानकारी मिली है कि चकिया में सक्रिय नटवरलाल गिरोह विदेशी मोबाइल नंबर से नहीं, बल्कि मोबाइल एप जेनरेट कर रंगदारी मांगने की घटना को अंजाम दे रहें थे।

- Advertisement -

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, एक किलो चरस एवं रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मॉडम भी बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों अपराधी चकिया व पिपरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, एएसआई मो. असलम, सिपाही मुन्ना कुमार, चिंरजीवी कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति ने टेक्निकल सेल की मदद से इस नटरवलाल गिरोह का पर्दाफाश किया।

- Advertisement -

इस गिरोह ने मोबाइल ऐप जेनरेट कर विदेशी नंबर से चकिया के कई व्यवसायियों से रंगदारी भी मांगी थी। गिरफ्तार अपराधियों में पिपरा थाना क्षेत्र के तजियापुर निवासी छोटू सिंह पर पिपरा व चकिया थाना में कई कांड दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर निवासी विकेश सिंह, चकिया प्रखंड के कुड़िया गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य कन्हैया चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence