spot_img

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की झाड़ियों में फेंके मिले लाखों की जीवनरक्षक दवाइयां

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के कोटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की जीवनरक्षक दवाइयां झाड़ियों में फेंके जाने का मामला सामने आया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

रविवार को अस्पताल के बगल में झाड़ी में फेके गए लाखों की जीवन रक्षक दवाईयां का वीडियो और तस्वीर वायरल होने के बाद लोग आश्चर्यचकित है।

- Advertisement -

लोग वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर डालकर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को कोस रहे है। मिली जानकारी के अनुसार फेंके गए दवाओं में इंजेक्शन, प्रैगनेंसी कीट,दमा की दवा, आयरन फॉलिक एसिड, एंटीबायोटिक, गर्भधारण रोकने सहित कई महत्वपूर्ण और जीवनरक्षक दवा है।

सबसे बडी बात यह है कि फेंके गए दवाओं में ज्यादातर दवा वर्ष 2022 और 23 में एक्सपायर होने वाली है। कोटवा से पूर्व जिले के तुरकौलिया पीएचसी के पास शौचालय की टंकी में लाखों की दवा फेंकी गई थी। जिसकी अभी जांच चल ही रही थी कि ये दूसरा मामला कोटवा पीएचसी का आने के बाद स्वास्थ्य विभाग मे अफरा तफरी बना हुआ है।

इस संदर्भ मे पूछे जाने पर कोटवा पीएचसी प्रभारी डॉ शीतल नुरूला ने बताया कि अस्पताल व्यवस्था सुधारने की प्रयास करने पर साजिश किया जा रहा है। वही ग्रामीणों की मानें तो पीएचसी में लोगों का फर्जी डाटा इंट्री कर इलाज किया जाता है और उनको कागज में ही दवा निर्गत कर दिया जाता है।

इस खेल में जब दवाएं अस्पताल के भंडार में अतिरिक्त हो जाती है तो उसे दबाने के लिए यत्र-तत्र फ़ेंकवा दिया जाता है।जबकि नियमानुसार दवा एक्सपायर होने की स्थिति में विभाग से निर्देश लेकर विनष्ट करना चाहिये।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...