spot_img

बिहार के बंजरिया गोदाम से 360 कार्टन विदेशी शराब सहित दो गिरफ्तार, पढ़िए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने देशज टाइम्स को क्या बताया

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर 360 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। साथ हीं गोदाम मालिक अशोक श्रीवास्तव व विकास कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

छापेमारी रविवार देर रात की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया गया है कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना आधार पर बंजरिया बाईपास के समीप उक्त गोदाम पर छापा मारकर यह कारवाई की गयी।

- Advertisement -

इस दौरान वहां से दो पिकअप गाड़ी पर लदी विदेशी शराब बरामद किया गया। शराब की गिनती की गई तो पिकअप पर लगभग 360 कार्टून विदेशी शराब मिला। इसमें कई तरह के विदेशी शराब शामिल हैं उल्लेखनीय है कि उक्त गोदाम के बगल में ही बंजरिया थाना के एक एएसआई का निवास स्थान है।

- Advertisement -

बावजूद वहां इतनी निडरता से शराब का कारोबार करना दिलचस्प पहलू बना हुआ है।

बंजरिया थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया

इस बाबत बंजरिया थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि हरियाणा से विदेशी शराब की खेप बंजरिया आ रही है। इस सूचना के आधार पर गुप्त रूप से छापेमारी की गयी। पकडे गए लोगो से पूछताछ से मिले सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...