spot_img

बिहार से दो नेपाली लड़की मानव तस्करों से हुईं मुक्त, कैश और जेवर लेकर दिल्ली आने के मैसेज पर अलर्ट पुलिस को मिली सफलता

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है जहां टीम ने रक्सौल स्थित राम जी चौक के पास से शनिवार को दो पंद्रह साल की नेपाली लड़कियों को मानव तस्करों के शिकंजे से मुक्त कराया है। साथ ही उन्हें नेपाल पुलिस और एनजीओ माइती नेपाल के सरंक्षण में भेज दिया है। दोनों लड़कियों को दिल्ली आने के लिए मैसेज किया गया था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुक्त करायी गई लड़कियों की फ़ोन चेक करने पर उसमे उन्हें रूपये पैसे और जेवर लेकर दिल्ली आने का मैसेज मिला था। इन्वेस्टीगेशन टीम अब उस व्यक्ति की जानकारी लेने में जुट गयीं है।

- Advertisement -

एएचटीयू के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मुझे नेपाल से इसकी जानकारी मिली थी कि वहां की दो लड़की को तस्कर दिल्ली में झांसा दे कर बुला रहे हैं। उक्त दोनों लड़की 11:45 बजे रात्रि में रक्सौल से आनन्द विहार के लिए जाने वाली है। उसके बाद छानबीन कर दोनों लड़की को ढूंढकर निकाल लिया गया।

- Advertisement -

लड़की के परिजन ने बताया किसी के कहने पर दोनों नाबालिग तीन दिन पहले काठमांडू से बिना कोई सूचना दिये घर का सोना और पैसा ले कर निकल गयीं थी।कई जगह इन्हे ढूंढा गया लेकिन नहीं मिले नेपाल में एफ.आई.आर.दर्ज करवायी। फिर घर वालों को सोशल मीडिया में इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा का नंबर मिला तो उन्हें सारी जानकारी दी गई और इन्हे ढूंढ निकाला गया है।

दोनों नाबालिगों को माइती नेपाल (एनजीओ) व नेपाल प्रहरी बीरगंज को सौंप दिया गया है। माइती नेपाल की हेड गोमा पोडेल ने एएचटीयू टीम रक्सौल (मानव तस्करी रोधी ईकाई) की प्रशंसा की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence