back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

ये है बिहार के स्कूलों में कृमि दिवस: Albendazole की दवा खाते ही 48 बच्चें बेहोश, अभिभावकों की लगी अस्पतालों में दौड़

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मुंगेर जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर जिले के शाह जुबैर स्कूल (घोरघट) के छात्रों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई थी। दवा खाते ही स्कूल के 48 से ज्यादा छात्र बीमार पड़ गए। कई छात्र बेहोश तक हो गए। बीमार बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -
ये है बिहार के स्कूलों में कृमि दिवस: Albendazole की दवा खाते ही 48 बच्चें बेहोश, अभिभावकों की लगी अस्पतालों में दौड़
ये है बिहार के स्कूलों में कृमि दिवस: Albendazole की दवा खाते ही 48 बच्चें बेहोश, अभिभावकों की लगी अस्पतालों में दौड़

सिविल सर्जन डॉक्टर आनंद शंकर शरण सिंह ने बताया कि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के बीमार पड़ने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए थे।सिविल सर्जन ने दावा किया है कि खाली पेट दवा खाने से छात्र बीमार पड़े हैं।अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि राज्य के 38 जिलों में कृमि दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है।सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुंगेर जिला को 7,46,015 बच्चों को दवा खिलाने के लक्ष्य रखा गया है।

- Advertisement -

इसी क्रम में 22 अप्रैल की सुबह शाह जुबैर स्कूल (घोरघट) में भी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा एल्बेंडाजोल की दवा दी गई। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चे बेहोश होने लगे। ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो सभी स्कूल पहुंच गए और बच्चों को बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। बच्चों के बीमार होने के बाद परिजनों का बुरा हाल है। फिलहाल 2-4 दिनों के लिए दवा देने पर रोक लगा दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र विनायक चतुर्थी 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि का संपूर्ण ज्ञान

Chaitra Vinayak Chaturthi 2026: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की...

नई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट: डिज़ाइन, फीचर्स और दमदार इंजन का नया संगम

Mahindra Thar: भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी धाक जमाने वाली महिंद्रा थार अब एक...

आईपीएल 2026 से पहले इन बड़े खिलाड़ियों का पत्ता कटा, टीमों की बढ़ी चिंता!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक और महासंग्राम के लिए!...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें