मई,20,2024
spot_img

मुंगेर के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सांसद और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, सूखा राहत के साथ कहा- पीड़ितों के बीच कराएं आटा भी उपलब्ध

spot_img
spot_img
spot_img

मुंगेर। मुंगेर लोकसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बुधवार को मुंगेर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया।

 

इस दौरान मौकें पर भाजपा विधायक प्रणव कुमार,जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ललन सिंह ने भ्रमण के दौरान खड़गपुर और सदर मुंगेर स्थित बाढ़ पीड़ितों के लिए चिन्हित आपदा राहत केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण क्रम में वे अमरपुर उच्च विद्यालय सबसे पहले पहुंचे।

उन्होंने कुतलुपुर से आये पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल जाना।खाने पीने ,शौचालय, पेयजल के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने रसोईघर का भी निरीक्षण किया। लोगों की रोटी खाने की मांग पर जीविका डी पी एम को आटा उपलब्ध कराने का निदेश दिया।

 

इसके बाद वे खड़गपुर के शामपुर, भदौरा,अग्रहन, बिलिया लष्मीपुर, के जल प्लावित क्षेत्र का दौरा कर आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सूखा राशन उपलब्ध कराने निर्देश दिये। उन्होंने मध्य विद्यालय भदौरा ,प्राथमिक विद्यालय जवायद, संग्रामपुर में राहत केंद्र,सामुदायिक किचेन और स्वास्थ्य शिविर का भी मुआयना किये।

मौके पर जिलापदाधिकारी, अपर समाहर्ता, डीडीसी, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार तथा संबंधित सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।जिलाधिकारी ने संग्रहालय में संचालित सूखा राहत पैकेजिंग केंद्र का भी निरीक्षण किया । उन्होंने तेजी से एसओपी के अनुसार पैकेट बनाकर बाढ़ पीड़ितों तक पहुचाने का निदेश दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें