back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

सिपाही भर्ती परीक्षा में छपरा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, ब्लूटूथ के सहारे दे रहा था परीक्षा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
 -शहर के घोष कॉलोनी स्थित छपरा सेंट्रल स्कूल से हुई गिरफ्तारी
छपरा।शहर के विभिन्न केंद्रों पर चल रहे सिपाही भर्ती पद के लिखित परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई को ब्लूटूथ डिवाइस से परीक्षा में नकल करते हुए रविवार को गिरफ्तार किया गया।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घोष कॉलोनी स्थित छपरा सेंट्रल स्कूल से पकड़ा गया।
परीक्षार्थी सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के नटवर गोपी गांव निवासी मोहम्मद मुस्लिम का पुत्र मोहम्मद राशिद हुसैन है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में एकमा के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार प्रतिनियुक्त जांच के दौरान उन्हें आशंका हुई तो, जांच में उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस के साथ परीक्षार्थी को पकड़ा।
जांच में पाया गया कि गंजी के अंदर उसके द्वारा डिवाइस को सिलवा दिया गया था। इस मामले में मुफस्सिल थाने में केंद्र अधीक्षक की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए मुन्ना भाई को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए परीक्षार्थी के पास से ब्लूटूथ बरामद किया गया है और इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें