back to top
26 अगस्त, 2024
spot_img

Madhubani News | Harlakhi News | हरलाखी के दिधिया में रंजिश में मर्डर! केरबा नहर किनारे फेंकी मिली सैलून संचालक युवक की लाश

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

साथ में ये सामान...तीन पत्नियों का था पति....। एक की हो चुकी मौत। बेनीपट्टी के पुलिस उपाधीक्षक दिवेश कुमार की अगुवाई में चल रही हर कोण से जांच। पढ़िए पूरी खबर

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

Madhubani News | Harlakhi News | हरलाखी के दिधिया में रंजिश में मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी है जहां केरबा नहर किनारे फेंकी मिली युवक की लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया है।साथ में ये सामान…तीन पत्नियों का पति था युवक 35 वर्षीय रामसेवक ठाकुर….।


Madhubani News | Harlakhi News | मामले में कई पेंच जहां बेनीपट्टी के पुलिस उपाधीक्षक दिवेश कुमार की अगुवाई में चल रही हर कोण से जांच

एक पत्नी की हो चुकी मौत। मामले में कई पेंच जहां बेनीपट्टी के पुलिस उपाधीक्षक दिवेश कुमार की अगुवाई में चल रही हर कोण से जांच। पुलिस ने लाश के पास से एक बाइक, एक हेलमेट, मोबाइल व आधार कार्ड के साथ पर्स भी बरामद किया है। पुलिस की तहकीकात तेज है। पढ़िए पूरी खबर…


Madhubani News | Harlakhi News | दिधिया गांव के युवक की केरबा नहर किनारे मिली लाश

जानकारी के अनुसार, हरलाखी के दिधिया गांव के युवक की केरबा नहर किनारे मिली लाश से इलाके में सनसनी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस हर एंगिल से तहकीकात कर रही है। जहां, जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के केरबा नहर किनारे सोमवार अहले सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी-सुपौल के बीच बनेगा देश का सबसे लंबा पुल@1200 करोड़, पढ़िए क्या है 10.02 KM का चमत्कार


Madhubani News | Harlakhi News | 35 वर्षीय रामसेवक ठाकुर की संदिग्ध मौत में हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर पंचायत के दिधिया गांव निवासी 35 वर्षीय रामसेवक ठाकुर के रूप में की गयी है।  घटना की जानकारी स्थानीय लोगों की ओर से साहरघाट थाना पुलिस को दी गई।


Madhubani News | Harlakhi News | मौका ए वारदात से बाइक, हेलमेट, मोबाइल, आधार कार्ड, पर्स बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। वहीं पुलिस ने मौके से एक बाइक व एक हेलमेट, मोबाइल आधार कार्ड के साथ पर्स भी बरामद किया है।


Madhubani News | Harlakhi News | बेनीपट्टी एसडीपीओ दिवेश कुमार व सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे

वहीं घटना की सूचना मिलती ही बेनीपट्टी एसडीपीओ दिवेश कुमार व सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा घटनास्थल पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की। इधर लोगों ने आशंका व्यक्त जाहिर की है कि किसी कारणवश दुश्मनी से हत्या कर दी गई होगी।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी-सुपौल के बीच बनेगा देश का सबसे लंबा पुल@1200 करोड़, पढ़िए क्या है 10.02 KM का चमत्कार


Madhubani News | Harlakhi News | फुलहर में था सैलून, जल्द खुलासे की मांग

वहीं फुलहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत ठाकुर, दिधिया गांव निवासी नवल यादव सहित लोगों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग पुलिस प्रशासन से की है। इधर स्थानीय ग्रामीण के अनुसार मृतक युवक रामसेवक फुलहर में सैलून चलाता था।


Madhubani News | Harlakhi News | युवक की तीन पत्नी थी, जिसमें एक पत्नी का देहांत हो चुका है

रविवार की रात खोरिया गांव में शादी में मेकअप का काम करने गया हुआ था। सोमवार सुबह युवक का केरबा में नहर किनारे शव बरामद हुआ। वहीं मृतक युवक की तीन पत्नी थी, जिसमें एक पत्नी का देहांत हो चुका है। वही वर्तमान में अभी दो पत्नी है। पहली सिसौनी की थी, दूसरी हरलाखी व तीसरा पटना की निवासी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी-सुपौल के बीच बनेगा देश का सबसे लंबा पुल@1200 करोड़, पढ़िए क्या है 10.02 KM का चमत्कार


Madhubani News | Harlakhi News | क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं

वहीं मृतक युवक की तीसरी पत्नी जो पटना की रहने वाली है घटनास्थल पर पहुंचते ही उसका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। इस संबंध में साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।


Madhubani News | Harlakhi News | कहते हैं एसडीपीओ बेनीपट्टी दिवेश कुमार

बेनीपट्टी के पुलिस उपाधीक्षक दिवेश कुमार ने बताया कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पूरे मामले की गहन तहकीकात चल रही है। हर एंगिल से जांच हो रही है।

जरूर पढ़ें

Bihar Revenue Maha Abhiyan | बिहार सरकार का बड़ा आदेश –हर रैयत का आवेदन तुरंत होगा स्वीकार –अधिकारियों की मनमानी खत्म!

बिहार सरकार का बड़ा आदेश – अब किसी भी किसान का आवेदन शिविर में...

Darbhanga Navodaya Vidyalaya के छात्र जतिन की रहस्यमयी मौत! आ गई जांच रिपोर्ट, जानिए क्या हुआ खुलासा, क्या है जांंच टीम की रिपोर्ट

दरभंगा के केवटी नवोदय विद्यालय में छात्र की रहस्यमयी मौत! जांच में क्या-क्या हुआ...

बिरौल के कृष्ण हत्या कांड में 2 लोग गिरफ्तार, कहां है बलराम! तनाव और असुरक्षा की जद में बिरौल

बिरौल में छात्र हत्या कांड! छात्र कृष्ण मंडल की हत्या का राज़ खुला! पिता...

Darbhanga Power Cut Alert | बुधवार को 3 फीडर रहेंगे घंटों बंद! – जानिए आपके इलाके पर असर–देखिए पूरी लिस्ट

Darbhanga Power Cut Alert | दरभंगा अलर्ट! 27 अगस्त को कई इलाकों में बिजली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें