मई,18,2024
spot_img

मुजफ्फरपुर के युवक की दिल्ली में हत्या, एक महीने पहले ही मजदूरी के लिए गया था, मिल रही थी सुनील का लाश गिरा देंगे… की धमकी

spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए है। दिल्ली में मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत के रहने वाले युवक पचीस वर्षीय सुनील सहनी की हत्या कर दी गई है। वहीं, लाश को झाड़ियों में फेंक दिया गया है। शव को दिल्ली की पुलिस ने बरामद कर तहकीकात तेज कर दी है। वहीं, आज उसका शव दिल्ली से गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन शव देखते ही चीत्कार करने लगे। गांव में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के कोरिगावां निवासी स्व. भूखल साह के 22 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार की दिल्ली के सीलमपुर इलाके में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव उसके कमरे में लगे पंखे से लटका पाया गया था। संदीप दिल्ली में अपने छोटे भाई सोनू के साथ रहकर कपड़ों की रंगाई और कढ़ाई का काम करता था। उस मौत की गुत्थी अब तक सुलझी नहीं थी कि सुनील की हत्या ने पूरे बिहार को चौंका दिया है। पढ़िए पूरी खबर

सुनील के पिता लखिंद्र सहनी ने बताया कि वह एक महीने पहले ही दिल्ली गया था। वहां पर मजदूरी करता था। गांव के भी दो युवक उसके साथ काम करते थे। रविवार को आखिरी बार सुनील की बात उसकी पत्नी से मोबाइल पर हुई थी। उस समय वह खाना खा रहा था।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Supaul News| निर्मली की मिट्टी में घंस गईं दो जिंदगी, माटी बनीं काल, किनारे खड़ी दो महिलाएं दबीं, निकलीं Tilyuga River किनारे दो लाशें

इसी के दूसरे दिन उसके मौत की खबर आई। उन लोगों ने बताया कि जब दिल्ली गए तो वहां उसके साथ काम करने वालों से पूछताछ की। उन्हीं लोगों ने बताया दो युवक के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी होगी।

दोनों आरोपी युवक घटना के बाद से फरार हैं। सुनील की पत्नी ने भी बताया कि दोनों ने उसके पति को पहले धमकी भी दी थी। कहा था कि सुनील का लाश गिरा देंगे। दोनों गांव के ही रहने वाले हैं। घटना के बाद से फरार हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News| आइसक्रीम खाती दो साल की मासूम घर से निकलीं...दीन्ही से लौटी लाश...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें