spot_img

Bihar Crime News | Chhapra News | आर्केस्ट्रा की आड़ में युवक का मर्डर…दोस्त के साथ गया नाच देखने, मिली गाछी टोला से लाश

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News | Chhapra News | आर्केस्ट्रा की आड़ में जान से हाथ धो बैठा युवक जहां, छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विशुनपुरा गांव निवासी उदय कुमार सिंह के पुत्र प्रिंस राज की लाश गाछी टोला से मिली है। प्रिंस का मर्डर कर फेंक दिया गया। बताया जाता है कि प्रिंस अपने दोस्त के साथ नाच देखने गया था। जहां से वह घर वापस नहीं लौटा। उसकी लाश गाछी टोला में मिली। घर में कोहराम मचा है जहां…

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar Crime News| Chhapra News|पुलिस ने लाश छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बरामद की

पुलिस ने लाश छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बरामद की है। जहां से बड़ी खबर है कि, बरात में नाच देखने गए युवक प्रिंस की चाकू गोदकर निर्मम हत्या की गई है। वारदात मुफस्सिल थाना अंतर्गत विशुनपुरा गांव में हुआ है जहां से उसकी लाश गांव स्थित गाछी टोला से बरामद किया गया है।

- Advertisement -

Bihar Crime News| Chhapra News|पुलिस ने लाश छपरा शहर

वारदात की जानकारी परिवार वालों को आज सुबह हुई। सूचना के बाद घर वाले भागे-भागे मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रिंस की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं, सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Solar Village in Bihar: बिहार के हर जिले में बनेगा 'मॉडल सोलर गांव', लाखों की सब्सिडी और सस्ता लोन भी मिलेगा

Bihar Crime News| Chhapra News|पुलिस ने लाश छपरा शहर

जानकारी के अनुसार, प्रिंस के भाई कुंदन कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है प्रिंस गांव में आये बरात में आर्केस्ट्रा देखने के लिए अपने मित्र मोनू के साथ गया था। मोनू ने घर आकर बताया कि आर्केस्ट्रा देखने के दौरान विवाद में कुछ लोग प्रिंस को चाकू गोद दिया है।

Bihar Crime News| Chhapra News| हमलावरों की तलाश में छापेमारी

जानकारी के बाद लोग जब मौके पर पहुंचे तो गांव स्थित गाछी टोला में उसकी लाश पड़ी मिली। छपरा मुफस्सिल थाना प्रभारी विशाल आनंद ने बताया, छानबीन हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। हमलावरों की तलाश में छापेमारी हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार SC ST Posts: विधानसभा समिति ने मांगा सभी विभागों से एससी-एसटी पदों का ब्योरा, जानें क्या है नया आदेश

Bihar SC ST Posts: बिहार विधानसभा की एक दमदार समिति ने राज्य में अनुसूचित...

Manoj Bajpayee Bihar Visit: मनोज वाजपेयी ने किया भितिहरवा आश्रम का दौरा, DM-SP से मुलाकात और प्रशासन से गांधी-कस्तूरबा के विचार पर गुफ्तगू!

Manoj Bajpayee Bihar Visit: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पद्मश्री से सम्मानित मनोज वाजपेयी...

Bihar Road Safety: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, दुर्घटना में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख तक का मुफ्त इलाज और ‘गोल्डन आवर’ पर जोर

Bihar Road Safety: बिहार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं अब सिर्फ आंकड़े नहीं रह जाएंगी,...

Jamui News: जमुई में Police पर Attack पुलिस टीम पर अपराधियों का हमला, 3 जवान घायल, 5 गिरफ्तार

Police Attack: बिहार में अपराधियों के हौसले फिर बुलंद दिख रहे हैं। जमुई में...