back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

Bengaluru से जमीन खरीदने Bihar आए युवक की गला रेत कर हत्या, अपराधियों ने घर से अगवा कर दिया वारदात को अंजाम

spot_img
- Advertisement -

जमुई से बड़ी खबर है यहां बेंगलुरु से जमीन खरीदने आए युवक की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। युवक की पहचान आचार्यडीह गांव निवासी रामनंदन यादव का पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है।

- Advertisement -

सत्येंद्र बेंगलुरु में मजदूरी करता था। अपराधियों ने उसका अपहरण करके हत्या कर दी, और लाश को गांव से 200 मीटर दूर फेंक दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के आचार्यडीह गांव का है जहां अपराधियों ने सत्येंद्र की गला रेतकर हत्या कर दी है। दो दिन पहले ही वह गांव में ही जमीन खरीदने को लेकर घर आया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bitcoin Scam: 20 हजार करोड़ के बिटक्वाइन घोटाले में फंसे IIT टॉपर आयुष वर्शनी की जमानत पर CBI से जवाब तलब

इससे पहले अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों के मुताबिक सत्येंद्र को अपराधी सोए में उठाकर ले गए। बताया जाता है कि उस दौरान उसके पास किसी का फोन भी आया था जिसके बाद सत्येंद्र बाहर निकला। वहीं से अपराधी उसे कहीं लेकर चले गए।

वहीं, शुक्रवार की सुबह गांव के ही कुछ लोग शौच के लिए बहियार की ओर गए तो देखा कि केंदुआ आहर में युवक की लाश पड़ी है। इसके बाद लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि जमीन खरीदने के रंजिश में ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

अपराधी शातिराना अंदाज में युवक की हत्या कहीं और करके उसकी लाश को गांव से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर आहर में लाकर फेंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

X का नया AI Feature: लंबे आर्टिकल्स की समरी अब एक क्लिक में!

AI Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने अपने यूजर्स के लिए...

IPL 2024: Rohit Sharma ने मुंबई इंडियंस फैंस से किया बड़ा वादा, छठी ट्रॉफी जीतने का लिया संकल्प!

Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीज़न का बुखार चढ़ने लगा है,...

Automatic Climate Control: आपकी कार को बनाएगा और भी आरामदायक!

Automatic Climate Control: आधुनिक कारों में तकनीक का तेज़ी से विकास हो रहा है,...

IPL 2026 में 2000-3000 रन बनाएंगे वैभव सूर्यवंशी? युवा बल्लेबाज के मजेदार बयान से मचा तहलका

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने आगामी आईपीएल 2026 को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें