back to top
3 सितम्बर, 2024
spot_img

समस्तीपुर में भाजपा नेता और स्वर्ण व्यवसायी रघुवीर स्वर्णकार की हत्या, विरोध में प्रदर्शन, सड़क जाम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां, भाजपा के खानपुर मंडल प्रभारी सह स्वर्ण व्यवसायी 45 वर्षीय रघुवीर स्वर्णकार की लूटपाट के दौरान हत्या के बाद बवाल हो गया है। बीती रात अपराधियों ने स्वर्णकार को गोलियों से भून दिया था। खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव में शनिवार शाम की इस वारदात के बाद रविवार की सुबह से आक्रोशित लोगों ने पटेल मैदान गोलंबर को जामकर जमकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने समस्तीपुर में सड़क जाम कर दिया। शहर के पटेल मैदान गोलंबर के पास शव के साथ सड़क जाम कर दिए जाने से यातायात सेवा प्रभावित हो गया। वहीं, खानपुर में भी आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में समस्तीपुर बहेरी पथ  को जाम कर यातायात बाधित कर दिया।

भाजपा नेता और कार्यकर्ता खानपुर थाना अध्यक्ष को हटाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर अड़े थे। वहीं, मुख्यालय एएसपी अमित कुमार ने सभी मांगों को मानते जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर जाम को हटवाया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद  शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही,साथ ही भाजपा नेताओं की मांग पर खानपुर थाना अध्यक्ष को हटा दिया गया है।समस्तीपुर में भाजपा नेता और स्वर्ण व्यवसायी रघुवीर स्वर्णकार की हत्या, विरोध में प्रदर्शन, सड़क जाम

जानकारी के अनुसार, बीती रात रघुवीर स्वर्णकार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें और उनके साथ चल रहे  दूसरे जख्मी व्यक्ति  दिलीप कुमार जो उनका कर्मी है, पर हमला बोल दिया।

सभी अपराधी सिरोपट्टी गांव के पास पूर्व से घात लगाए बाइक पर सवार होकर बैठे थे। इनकी संख्या करीब चार बताई जा रही है। अपराधियों ने उनके साथ जैसे ही लूटपाट करने लगे। इसका विरोध करते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ उन पर गोली चला दी। घटना में भाजपा नेता रघुवीर स्वर्णकार के सीने और पेट में गोली लगी। वहीं उनके कर्मी दिलीप कुमार के हाथ में गोली लगी।  लूट हुई या नहीं पुलिस अभी तहकीकात कर रही है। घटना के बाद अपराधी इलमासनगर की ओर फरार हो गए।

वहीं, मौके पर जुटे लोगों ने स्वर्णकार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी दिलीप का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यालय एएसपी अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की मांग पर खानपुर थाना अध्यक्ष को हटाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं हत्या में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा। वहीं,खानपुर थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया कि पुलिस हत्या की जांच में जुट गई है।

जरूर पढ़ें

Bihar Election का कांव-कांव | काला धन का गोलमाल…इस बार नहीं श्रीमान्!

बिहार चुनाव: प्रत्याशी सिर्फ 40 लाख ही खर्च कर सकेंगे, नियम तोड़े तो तुरंत...

Patna में Urdu-Bengali TET अभ्यर्थियों का JDU office पर हंगामा, 10 साल से Result pending@Ultimatum- खुद को जिंदा जला लूंगा

पटना, देशज टाइम्स। उर्दू और बांग्ला TET अभ्यर्थियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।...

उत्कर्ष फाइनेंस के CO की संदिग्ध मौत, रात तक थे बिल्कुल सामान्य, सुबह मिली लाश –आखिर कैसे हुई विकास कुमार की मौत?

पटना के पास बाढ़ में रहस्यमयी घटना –बाढ़ में सनसनी! उत्कर्ष फाइनेंस के सीओ...

Bihar Election का कांव-कांव | Big Brother… नहीं मानूंगा

बिहार NDA में खींचतान तेज! एनडीए में सीट बंटवारे पर घमासान! श्रवण कुमार का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें