

छपरा। जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में स्थित बड़ागोपाल गांव के सतियारा चौक के निकट शुक्रवार रात पौने दस बजे अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी।
बड़ागोपाल गांव निवासी उदय सिंह का 25 वर्षिय पुत्र कुन्दन कुमार सिंह घर से कुछ ही दूरी पर सतियारा चौक के पास गया था। तभी कुछ अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक शोर शराबा हुआ कि सतियारा चौक के पास दुर्घटना हुई है। जब वहां पहुंचकर लोगों ने देखा तो कुन्दन के पीठ में गोली लगी थी।
इसके तत्काल बाद परिजन एवं ग्रामीण उसे दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों और हत्यारों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके से एक गोली बरामद की है।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही हत्या के कारणों और हत्यारों के बारे में पता चल सकेगा। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
- Advertisement -

