spot_img

Darbhanga के जाले में Muzaffarpur कटरा की बेटी से दरिंदगी, जल्लाद को बुलाकर फांसी देने की कोशिश

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना क्षेत्र के बंधपुरा गांव निवासी मुसर्रत परवीन ने पांच लाख दहेज की खातिर प्रताड़ित करने व जान मारने के लिए पति की ओर से एक जल्लाद लेकर आने, किसी तरह से जान बचाकर भागने की एफआईआर स्थानीय जाले थाने में दर्ज कराई है।

- Advertisement -

इस मामले में नव विवाहिता परवीन ने शौहर समेत ससुराल के तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराते कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दर्ज एफआईआर में उसने कहा है कि मेरी शादी छह माह पूर्व हुई है।शादी के बाद अपने ससुराल में छह माह भी नहीं गुजरा कि शौहर ने अपने नैयर से पांच लाख रुपए रुपए दहेज में लाने को लेकर प्रताड़ना का दौर शुरू कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Electricity News: जाले में बिजली संकट गहराया: पेयजल और पढ़ाई बाधित, क्या प्रशासन देगा राहत? आवेदन पढ़िए - ' महोदय '

बात-बात पर मारना, पीटना तो रोज की बात हो गई थी। पिटाई से शौहर का मन जब नहीं भरा तो गांव के एक जल्लाद आदमी को बुलवाकर गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह फंदे से गला निकाल कर घर बाहर भागकर हल्ला की तो ग्रामीण जुटे तब जाकर जान बची। किसी तरह अपने नैयर आकर अपने परिजनों से आप बीती बताई।

इस आशय की प्राथमिकी जाले थाना में बुधवार को मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना क्षेत्र के बंधपुरा गांव निवासी मुसर्रत परवीन ने दर्ज कराई है। अपने ससुराल के जाले थाना के पिठारिया खुर्द गांव के मो. जाने आलम का पुत्र सौहार मो. सितारे, ननद गिन्नी खातून एवम मो. इदरीस के पुत्र मो. फारूक को नामजद किया है। मामले की तहकीकात दरोगा दिव्यांशु शेखर कर रहे हैं।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Border News: अमित शाह का बड़ा फैसला: अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ से रुकेगी अवैध घुसपैठ, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा…3 राज्यों को सख्त संदेश!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ तथा जनसांख्यिकीय बदलाव पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना#BiharBorderNews,#AmitShah,#SmartBorderProject

Bihar Politics : बिहार Vidhan Parishad News में बड़े बदलाव की आहट…अध्यक्ष और सभापति … प्रेम और अवधेश कुर्सी बचेगी या जाएगी? किसका नाम...

बिहार विधान परिषद के सभापति पद पर बड़ा बदलाव तय है। भाजपा के पास विधानसभा अध्यक्ष का पद रहेगा, लेकिन जदयू को सभापति की कुर्सी मिलेगी। इससे वर्तमान सभापति अवधेश#BiharPolitics,#VidhanParishad,#NeerajKumar

Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी… क्या है अगवा होने की असल...

दरभंगा में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने से हड़कंप मच गया है। पिता ने हरिचंदा गांव के दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है, आशंका है कि उनकी बेटी के स#DarbhangaNews,#MinorGirlKidnap,#BiharCrime

Muzaffarpur Hospital Fire Arrest: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में जलते रहे मरीज, डॉक्टर और मैनेजर लापता! 3 गिरफ्तार, मालिक फरार, पढ़िए – चौंकाने वाला खुलासा

मुजफ्फरपुर अस्पताल आईसीयू अग्निकांड में डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार हुए हैं। संचालक फरार है। इस घटना में छह मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसने अस्पताल प्रबंधन क#MuzaffarpurHospitalFire,#PrasadHospital,#BiharCrimeNews