back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट को बहुत याद आएंगें थानाध्यक्ष मोनू कुमार, दी जब लोगों ने विदाई, डबडबाकर भर गईं आंखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट को बहुत याद आएंगें थानाध्यक्ष मोनू कुमार, दी जब लोगों ने विदाई, डबडबाकर भर गईं आंखें। गायघाट थाना परिसर में बुधवार को थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष मोनू कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व अन्य बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट में सम्मान के साथ समारोह में दी गई विदाई, किया बुके से अभिनंदन

इस दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष मोनू कुमार को विदाई अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगो ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को शाल फूल माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन्होंने अन्य थाना प्रभारियों के लिए अपनी कार्यशैली से प्रेरणा देने का कार्य किया है।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | Gaighat News | उपलब्धि जनमानस को रहेंगी याद, सलाखों के पीछे अपराधी भी नहीं सुनना चाहेंगे नाम

अपनी उपलब्धि से यह जनमानस के बीच लोकप्रिय रही। हर केस को बारीकी से अनुसंधान कर जुर्म करने वालो को सलाखों के पीछे पहुंचाया। शराब तस्कर इनके नाम सुनने के बाद भागते रहें। उस दौरान भी इनकी सेवा सराहनीय रही।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | Gaighat News | तत्परता, कार्यशैली, कुशलता और व्यवहारिकता रहेगा याद

गायघाट वासियों इनकी तत्परता, कार्यशैली, कुशलता और व्यवहारिकता को याद रखेंगे। थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के लोगों का हर कार्य में सहयोग मिलता रहा है। और सहयोग के बल पर ही हर केस को अंजाम तक पहूंचाया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी नज़रे आलम, श्रींकात चौरसिया, समाजसेवी सह युवा नेता सुमित यादव, पंकज कुमार सिंह समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें