मई,20,2024
spot_img

Muzaffarpur News | गायघाट में होली मनेगा शांतिपूर्ण…यही है मार्च का फ्लैग

spot_img
spot_img
spot_img

Muzaffarpur News | गायघाट में होली मनेगा शांतिपूर्ण…यही है मार्च का फ्लैग जहां होली और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला है फ्लैग मार्च। इसके साथ ही लोगों से शांति और भाईचारे की अपील की।

Muzaffarpur News | थानाध्यक्ष पुरषोत्तम यादव के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार की शाम फ्लैग मार्च

रंगों का पर्व होली व लोकसभा चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष पुरषोत्तम यादव के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान मार्च थाना से निकलकर रामनगर, भूसरा, बरूआरी, गायघाट, शिवदाहा, महेशवाड़ा, तेजौल, जारंग, बरूआ , धबोली समेत विभिन्न इलाकों से होते हुए थाना पहुंची। पुलिस ने लोगों को जहां शांति व सद्भाव के साथ मिजुलकर होली का त्यौहार मनाने की अपील किया। वहीं लोकसभा चुनाव में सभी को बढ़-चढ़कर शामिल होने की बात बताई।

Muzaffarpur News | दारोगा नजरे आलम, एएसआई संजय कुमार सिंह, श्रीकांत चौरसिया, नीतीश कुमार, जनार्दन राय, उमाकांत मिश्रा समेत

मौके पर दारोगा नजरे आलम, एएसआई संजय कुमार सिंह, श्रीकांत चौरसिया, नीतीश कुमार, जनार्दन राय, उमाकांत मिश्रा समेत कई पुलिस के जवान उपस्थित थे।गायघाट थानाध्यक्ष पुरषोत्तम यादव ने कहा कि होली पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nawada News| उल्टी और दस्त...Diarrhea का कहर, महिला की मौत, 40 से अधिक आक्रांत

Muzaffarpur News | लोकसभा चुनाव के पहले होली का त्यौहार

यदि कोई नई खलल डालने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल इस बार लोकसभा चुनाव के पहले होली का त्यौहार है। ऐसे में प्रशासन की कोशिश है कि अराजक तत्वों पर पहले से ही इतनी नकेल कस दी जाए कि वह कोई बेवजह बवाल न खड़ा करें। यही वजह है कि पुलिस ने जहां फ्लैग मार्च निकाला, वहीं अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें