मई,13,2024
spot_img

मुजफ्फरपुर आइसक्रीम फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, एक की मौत, दो जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां  मोतीपुर इलाके में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। घटना गुरुवार देर शाम का है जहां एक आइसक्रीम फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है।

 

इस धमाके में मौत भी हुई है और कई जख्मी भी हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग भयभीत हो उठे। फैक्ट्री संचालक ने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने इस करतूत को उजागर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल स्थल के लिए रवाना हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।  फैक्ट्री संचालक ने लोगों चुपचाप घायलों को लेकर अस्पताल निकल गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मीडिया कर्मियों तक दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Ara Crime News| घर के दरवाजे पर रिटायर्ड प्रिंसिपल के बेटे को गोलियों से भूना

हालांकि अब तक मृतक और घायलों के बारे में यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर मजदूर कहां के थे। लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो उस कंपनी में काम करने वाले कुछ लोग बाहर के थे और कुछ लोग आसपास के ही थे।प्रशासन की टीम भी शिनाख्त करने में जुटी है।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर दल बल के साथ मजिस्ट्रेट को एसडीओ पश्चिमी बृजेश कुमार ने भेजा और पुष्टि किया है कि पूरे घटना में एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि दो अन्य जख्मी हुए हैं।फैक्ट्री का कंप्रेसर फटने से या घटना हुई है। एसडीओ ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच पड़ताल होगी जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Lok Sabha Seat| चचरी पुल और नाव...के सहारे गढ़ेंगे नसीब, यही है...Strong Democracy की नींव

जानकारी के अनुसार, बीते कुछ माह पूर्व मुजफ्फरपुर में फैक्ट्री के अंदर धमाका हुआ था जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई थी। उसको लेकर लोगों के अंदर का डर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि फिर से फैक्ट्री में ब्लास्ट ने यादों को तरोताजा कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Happy Mother's Day | महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ने कहा, नास्ति मातृसमो गुरुः...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें