back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Muzaffarpur के गायघाट-बेरुआ ग्रामीण बैंक से 10 लाख की लूट, चाकू की नोक पर नकाबपोशों ने मचाया तांडव

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ गांव स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। नकाबपोश अपराधियों ने चाकू की नोक पर बैंक से 10 लाख रुपये से अधिक नकदी लूट ली। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।@दीपक कुमार, गायघाट, देशज टाइम्स।

- Advertisement - Advertisement
यह भी पढ़ें:  नेपाल जेल ब्रेक: बिहार में हाई अलर्ट, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, किशनगंज, मुजफ्फरपुर समेत सीमाई जिलों में लुक आउट

चाकू की नोक पर लूट, कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले अपराधी नकाब पहनकर बैंक में घुसे और कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को चाकू दिखाकर डराया-धमकाया। इसके बाद कैश काउंटर से बड़ी रकम लूट कर फरार हो गए।

- Advertisement - Advertisement

घटना के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और बैंक कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि लूट में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Suicide Case: मुजफ्फरपुर में चार मौतों का सच, CID करेगी पर्दाफाश?

बैंक प्रबंधन और ग्रामीणों में दहशत

इस दुर्धष लूटकांड के बाद बैंक कर्मचारियों और इलाके के ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना गहराई है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि बैंक में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है, न ही गनमैन की तैनाती थी और ना ही कोई अलार्म सिस्टम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM Kisan Yojana लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर: 22वीं किस्त पाने से पहले ज़रूरी है ये काम!

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक अहम सूचना सामने आई...

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) गाजियाबाद में ग्रेजुएट और डिप्लोमा ट्रेनी पदों पर भर्ती, 174 पदों के लिए करें आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), गाजियाबाद यूनिट ने सत्र 2025-26 के लिए ग्रेजुएट और डिप्लोमा...

सूर्यकुमार और गिल का बल्ला कब गरजेगा? विश्व कप से पहले भारत के पास बचे हैं सिर्फ 7 टी20

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! भारत और दक्षिण अफ्रीका के...

Tata Sierra SUV: भारत की सड़कों पर धूम मचाने को तैयार नई एसयूवी!

Tata Sierra SUV: भारत में एसयूवी सेगमेंट में धूम मचाने वाली टाटा सिएरा एसयूवी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें