back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात, बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे 25 लाख कैश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को अपराधियों ने 25 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। सदर थाना क्षेत्र के दिघरा में पेट्रोल पंप के मैनेजर से इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अपराधियों ने पिस्टल के बल पर वारदात
को अंजाम दिया। फिर मनियारी की तरफ भाग निकले। दोनों लुटेरे गमछे से अपने चेहरे बांध रखे थे। बड़ी लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

पीड़ित पेट्रोल पंप मैनेजर
ब्रह्मपुरा के सोडा गोदाम निवासी नीरज ने सदर थाने में लूट की शिकायत की है। पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

दिघरा स्थित एक पेट्रोल पंप के
मैनेजर स्कूटी से राशि जमा करने बैंक जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर लिया। इसके बाद आर्म्स के बलपर राशि लूट ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात, बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे 25 लाख कैश
मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात, बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे 25 लाख कैश

मैनेजर ने बताया
कि दोनों अपराधी हाईस्पीड बाइक से थे। कौन सी बाइक थी, वे देख नहीं सके। दोनों ने चेहरा को गमछा से ढंक रखा था। सिर्फ आंखें दिख रही थी। दोनों हिंदी और स्थानीय बोलचाल की भाषा बोल रहे थे। उन दोनों के पास पिस्टल थी। उनकी उम्र 25-30 वर्ष के बीच होगी। दोनों लंबे और गुलथुल वदन वाले थे। बाइक पर नंबर नहीं था।

घटना के बाद देर शाम प्रशिक्षु आईपीएस सारथ
और नगर डीएसपी रामनरेश पासवान पीड़ित पंप मैनेजर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मैनेजर ने नगर डीएसपी को बताया कि वे 2017 से काजीइंडा स्थित रिलाएंस पेट्रोल पम्प पर मैनेजर के पद पर काम करते हैं।

सोमवार को स्टाफ वीरेंद्र के साथ
स्कूटी से पंप के 25 लाख रुपये खबड़ा स्थित बैंक की शाखा जमा करने जा रहे थे। दोपहर दो बजकर तीन मिनट पर पेट्रोल पंप से निकले थे। दो बजकर 10 मिनट पर वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया और गाली-गलौज भी की।

यह भी पढ़ें:  Bihar Corruption: साहेबगंज में 9 हजार की रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, सदर थाना पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दो लूटेरे आये। लूटेरों ने उन्हें पिस्टल दिखाई और रुपये से भरा बैग मांगा।जब पेट्रोल पंप मैनेजर ने रुपये से भरा बैग नहीं दिया तो पिस्टल के दम पर डरा-धमकाकर रुपये से भरा हुआ बैग छीन लिया। बैग छीनने के बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ लूट शाम करीब 4 बजे हुई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Corruption: साहेबगंज में 9 हजार की रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU की बड़ी कार्रवाई

नीरज ने बताया कि जैसे ही वे दिघरा नहर के समीप पहुंचे। पीछे से हाईस्पीड बाइक सवार दो अपराधी बाइक से स्कूटी में पीछे टक्कर मार दी। इससे वे और स्टाफ दोनों सड़क पर स्कूटी समेत गिर गए। रुपये से भरा एयर बैग भी गिर गया। इसके बाद एक अपराधी ने पिस्टल तान दी। गाली देते हुए रुपये के बारे में पूछा। फिर स्कूटी के समीप सड़क पर पड़े बैग को उठा लिया और पुन: मनियारी की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मैनेजर ने पंप संचालक को दी। उसके बाद सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Rape: मुजफ्फरपुर में मामा के घर आई नाबालिग से दुष्कर्म

सदर थाना पुलिस के थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए घटना के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही लूटेरों को पकड़ लिया जाएगा।साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पेट्रोल-डीजल प्राइस: अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल उछला, पर भारत में क्या हैं कीमतें?

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल प्राइस: अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल उछला, पर भारत में क्या हैं...

AI Technology: भारत की नई उड़ान, अमेरिका के साथ ‘पैक्स सिलिका’ पहल में शामिल

AI Technology: भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए...

Lawrence Bishnoi गैंग की नई साजिश, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी!

Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर डर और खौफ का साया मंडरा...

Bihar Weather: बिहार में अब नहीं सताएगी ठंड, जानिए अगले 7 दिन का हाल और मौसमी बीमारियों की करवट!

Bihar Weather: प्रकृति का रंग भी निराला है, कभी ठिठुरती ठंड तो कभी बसंती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें