मुजफ्फरपुर के ज्वेलरी शॉप अपराधियों के टारगेट पर हैं। ताजा मामला, मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के रक्सा रोड का है जहां बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े साढ़े छह लाख रुपए के जेवरात लूट लिए। मौके से फरार हो गए। पढ़िए ब्रेकिंग
जानकारी के अनुसार, करजा थाना क्षेत्र के रक्सा बहादुर चौक के पास स्थित एक सोने-चांदी की दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए बड़ी वारदाता को अंजाम दिया है। बुलेट पर सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए हथियारों से लैस होकर दुकान में घुसे। पिस्टल के बल पर दुकान में रखे साढे छह लाख के गहने की लूट करते आराम से वहां से चलते बनें।






इससे पहले भी, 26 जून को बेखौफ अपराधियों ने बीच दोपहर नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज टावर से सटे छाता बाजार मिर्चाई मंडी गली के पास नवीन कुमार की श्री अलंकार ज्वेलर्स नामक दुकान को निशाना बनाया था।
हथियार के बल पर लुटेरों ने दुकान के कर्मी मनोज कुमार से करीब चार लाख के जेवर लूट लिए। इसमें पांच किलो चांदी के जेवर व कुछ सोने के आभूषण हैैं। वारदात को अंजाम देकर अपराधी भाग रहे थे। इसी क्रम में दुकान के मालिक ने सीसी कैमरे का फुटेज अपने मोबाइल पर देखा। उन्हें लगा कि दुकान में अप्रिय घटना हो रही है। उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोस के एक दुकानदार को दी। इस पर स्थानीय लोगों ने खदेड़कर एक लुटेरे को दबोच लिया, जबकि दो अपराधी लूटे गए जेवर लेकर भाग निकले थे।








