back to top
21 जून, 2024
spot_img

Muzaffarpur News: Gaighat News: गायघाट के 7 पंचायत पूर्ण बाढ़ प्रभावित, होगी फिर से जांच, बनेंगी कमेटी

spot_img
Advertisement
Advertisement

दीपक कुमार। Muzaffarpur News: Gaighat News: गायघाट के 7 पंचायत पूर्ण बाढ़ प्रभावित, अनुश्रवण में उठी आवाज, करो बाढ़ग्रस्त घोषित। जहां, अनुश्रवण समिति की बैठक में सदस्यों ने सात पंचायतों को पूरी तरह बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग रखी। वहीं, अधिकारी ने कहा, फिर से जांच कमेटी बनाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट करेंगे।

गायघाट प्रखंड के जनप्रतिनिधि भवन में हुई अनुश्रवण समिति की बैठक हंगामेदार रही। प्रमुख श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि और मुखिया एक सुर में प्रखंड की सभी बाढ़ प्रभावित पंचायत को पूर्णत: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर हंगामा करने लगे।

प्रमुख ने हंगामा कर रहे सदस्यों को बारी-बारी से अपनी बात रखने को कहा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ मजाक कर रही है। उन्होंने अपने पंचायत का हवाला देते हुए कहा कि चार पंचायत पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित है।फिर भी आशिंक रूप से सीओ शिवांगी पाठक ने मनमानी की।

जांच रिपोर्ट में मनमानी किया है। अंचल कार्यालय को पंचायत में बाढ़ नही दिखाई दे रहा है। फिर भी पंचायत को आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया। वहीं, पंसस शशांक शेखर चौहान ने कहा कि बागमती नदी से सटा पंचायत होने के कारण बाढ़ के पानी से धान की फसल को व्यापक क्षति हुई है। लोग अपने परिवार और मवेशी को लेकर ऊंचे जगहों पर शरण लिए हुए थे।

विधायक निरंजन राय ने कहा कि पंचायत में बाढ़ का जायजा लिया था।हमने भी देखा बाढ़ पीड़ितों को काफ़ी भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गया है। व्यापक क्षति हुई है। उन्होंने सीओ को कहा था कि पंचायत को पूर्णत: बाढ़ प्रभावित कर रिपोर्ट करें। गायघाट प्रखंड में 7 पंचायत पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित हैं। अंचल अधिकारी गायघाट ने आंशिक कर कुछ वार्ड में बिना जनप्रतिनिधि को बताएं हुए राशि लाभुक के खाते में भेज दी है। इससे पंचायत में आरजकता का माहौल बना हुआ है।

माले के जितेन्द्र यादव ने कहा कि बाढ़ को लेकर जो यह बैठक बुलाई गई है, वह सिर्फ एक खानापूर्ति है। उन्होंने कहा कि बैठक में बाढ़ को लेकर समग्र रिपोर्ट पेश की जानी चाहिए थी, जो नहीं रखी गई। यह बाढ़ पीड़ितों के साथ अन्याय है। कहा कि सरकार और प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के प्रति बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है।

सरकार बाढ़ पीड़ितों के प्रति सरकार बिल्कुल गंभीर नहीं है। सभी लोगों ने कहा कि जिन पंचयातों को आंशिक बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है, उसे पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित करें। सभी पंचायतों में बाढ़ से हुई फसल क्षति का मुआवजा देने की बात कही। बैठक में बीडीओ संजय कुमार राय, सीओ शिवांगी पाठक आदि थे।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें