spot_img

Muzaffarpur के Gaighat मधुरपट्टी घाट पर बनेगा 24 करोड़ का High Level Bridge, शर्त्त यही, सुनिए पिंटू-पिंटू का शोर, जानिए वजह, बड़ी डिमांड

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, मधुरपट्टी में कुल 468 परिवार, गांव में रहने वालों की संख्या 1973 हैं।लोगों के पास किसी काम से आने जाने के लिए केवल नाव ही सहारा है। गांव जाने वाली सड़क करीब 10 किलोमीटर लंबी है। वहां से राशन दुकान, स्कूल व अस्पताल पहुंचने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। गांव में सामान्य श्रेणी के लोगों के 69, पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लोगों के 142, अति पिछड़ा वर्ग के 155 व अनुसूचित जाति के कुल 102 घर है। आबादी के अनुसार, सामान्य श्रेणी की 202, पिछड़ा वर्ग की 613, अति पिछड़ा वर्ग की 750 व अनुसूचित जाति की आबादी 408 हैं। ऐसे में पुल निर्माण एक बेहतर व सार्थक विकल्प है। मगर, 14 सितंबर 23 को मधुरपट्टी घाट पर नाव पलटने से 12 डूब गए थे। कई की मौतें हुईं। इस घाट पर पुल निर्माण कराने की मांग दशकों से रही है। भयानक नाव हादसे के बाद पिंटू सहनी ने अपनी जान की बाजी लगा दीं। वैसे भी, बागमती नदी पर पुल बन जाने से यहां के लोगों के लिए जिला मुख्यालय की दूरी काफी कम हो जाएगी। साथ ही, सीतामढ़ी, मधुबनी और दरभंगा जिले के लोगों को भी इसका फायदा होगा। उन्हें पटना पहुंचने में एक-दो घंटे की बचत होगी। इधर, पुल निर्माण से स्थानीय लोगों में खुशी है। मगर, सभी इस पुल का नाम शहीद पिंटू सहनी के नाम पर रखने की बड़ी डिमांड के साथ सामने हैं। दीपक कुमार की रिपोर्ट....

spot_img
- Advertisement -

मधुरपट्टी में बनेगा बड़ा पुल, नाव हादसे के शहीद पिंटू सहनी के नाम पर ही होगा पुल, रख दी ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के सामने बड़ी डिमांड

➡ 24 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
➡ गायघाट के मधुरपट्टी घाट पर नाव हादसे में गई थी 11 लोगों की जान
➡ पिंटू सहनी ने कई मासूम छात्रों की जान बचाकर दिया था सर्वोच्च बलिदान

- Advertisement -

मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली स्वीकृति

📌 गायघाट अंतर्गत बागमती नदी में पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।
📌 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भटगामा से मधुरपट्टी घाट पर पुल बनाने की घोषणा की थी।
📌 अब इसके लिए ₹24.28 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
📌 स्थानीय लोग इसे वीरता और बलिदान का प्रतीक मानते हैं।

- Advertisement -

वीर पिंटू सहनी को समर्पित हो पुल का नाम?

🙏 स्थानीय लोगों की मांग है कि पुल का नाम शहीद पिंटू सहनी के नाम पर रखा जाए।
🚩 पिंटू सहनी ने मधुरपट्टी नाव हादसे में कई छात्रों की जान बचाने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी।
🎖 लोगों का कहना है कि यह पुल वीरता और मानवता की अमर गाथा का प्रतीक बनेगा।

- Advertisement -

🔹 सुझाए गए नाम:
✔ वीर पिंटू सहनी सेतु
✔ अमर बलिदानी पिंटू सेतु
✔ शहीद पिंटू सहनी स्मृति पुल
✔ पिंटू सहनी जीवन रक्षा सेतु
✔ साहसी वीर पिंटू सहनी पुल

📢 स्थानीय निवासियों ने सरकार से अनुरोध किया है कि पुल का नाम पिंटू सहनी के नाम पर ही रखा जाए।

नामकरण क्यों है महत्वपूर्ण?

🔹 यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी होगा।
🔹 समाज को संदेश मिलेगा कि बलिदान देने वाले नायकों को कभी भुलाया नहीं जाता।
🔹 वीरता और मानवता की इस मिसाल को हमेशा याद रखा जाएगा।

 🇮🇳भारत के वीर पुरुष शहीद पिंटू सहनी अमर रहें!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खान सर की एक झलक पाने को बेताब हुए हजारों युवा! बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे तो मचा हंगामा

Saran Khan Sir: बिहार के सारण जिले में खान सर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे. उनके पीछे युवाओं की भारी भीड़ लग गई, जो उनसे मिलने को बेताब थी. पेट्रोल पंप पर उम #KhanSir,#SaranNews,#BiharFlood

Bihar JDU Crisis | JDU में खलबली! ललन के बोल पर नीतीश ने बुलाई आपात बैठक, क्या होगा अनंत सिंह का?

Bihar JDU Crisis: पटना में जेडीयू के भीतर चली बैठकों और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर 40 मिनट तक चली बंद #BiharJDU,#NitishKumar,#LalanSingh

खुशखबरी Bihar Property Tax! बिहार के गांवों में घरों पर अब नहीं चुकाना होगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Bihar Property Tax: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। पंचायती राज विभाग ने गांवों में आवासीय घरों पर संपत्ति कर न लगाने का फैसला किया ह #BiharPropertyTax,#RuralDevelopment,#PanchayatiRaj

Sitamarhi Accident: सेप्टिक टैंक में उतरे राजमिस्त्री और मजदूर – फिर कभी बाहर नहीं आए! दो जिंदगियां जहरीली गैस से खत्म – मौत

sitamarhi accident: सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजमिस्त्री और मजदूर ने बिना सुरक्षा उपकरण के दम तोड़ दिया, जिससे #SitamarhiAccident,#BiharNews,#SepticTankDeath