back to top
27 अगस्त, 2024
spot_img

Muzaffarpur News| मुजफ्फरपुर की बागमती में पलटी नाव, दस डूबे, दो लापता

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दीपक कुमार। Muzaffarpur News| मुजफ्फरपुर की बागमती नदी में पलटी नाव, दस डूबे, दो लापता। जहां, (Boat capsized in Muzaffarpur’s Bagmati river, ten drowned, two missing) मुज़फ़्फ़रपुर में एक बार फिर नाव हादसा हुआ है। हादसे को लोग चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से जोड़कर देख रहे हैं। बिहार का मौसम करवट लेने वाला है। मुजफ्फरपुर जद में है। 

जानकारी के अनुसार, अचानक औराई थाना क्षेत्र के फतेहपुर बैरौना गांव यात्रियों से भरी नाव बागमती नदी पार करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। नाव में दस लोग सवार थे। वहीं, स्थानीय लोगों की ओर से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दो अभी भी लापता हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंम मच गया. मौके पर ग्रामीणों की काफी जुट गई। ग्रामीणों ने डूबे हुए लोगों को बाहर निकाला। अभी दो लोगों की बरामदगी नहीं हुई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है।

नाव पर करीब 10 लोग सवार थे, तभी नाव पानी में डूबने लगी। उसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि कुछ लोगों को सकुशल सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, इस दौरान दो लोग अब भी डूबे हुए हैं, जिनको निकालने की कवायद की जा रही है। लापता की पहचान 12 वर्षीय मुस्कान कुमारी और 32 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से जोड़कर इसे देखा जा रहा है। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवा की आशंका के बीच मुजफ्फरपुर इसकी चपेट में पहले आएगा ऐसा कहा गया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga MP Gopalji Thakur की सुरक्षा बढ़ी+Y कैटेगरी@– जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में

बिहार में सुरक्षा का बड़ा गेम! दरभंगा के सांसद गोपाल ठाकुर समेत इन नेताओं...

हड़ताल पर गए, अब नौकरी गईं…. 256 संविदा कर्मियों की सेवा खत्म@बर्खास्त

सरकारी सख्ती, बर्खास्तगी और हड़ताल से जनता को नुकसान पर सरकार की बड़ी सख्ती।...

IPL से अश्विन का अलविदा! CSK से शुरुआत, CSK पर अंत…अश्विन का IPL करियर यहीं खत्म!

IPL को अलविदा कह गए अश्विन! सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर किया ऐलान।...

1 किलोमीटर तक पैदल भागे मंत्री और विधायक! आक्रोशित ग्रामीणों का हमला

बिहार में बड़ा बवाल! मंत्री और विधायक पर ग्रामीणों का हमला, जान बचाकर भागे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें