back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar के Muzaffarpur में चीन के नागरिक ली जियाकी की मौत, आत्महत्या की कोशिश? काटा प्राइवेट पार्ट, जेल…चीन का मैप बरामद?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार सुबह चीन के नागरिक ली जियाकी की एसकेएमसीएच के वार्ड संख्या छह में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे फॉरेन एक्ट में जेल भेजा गया था।

- Advertisement -

आत्महत्या की कोशिश? काटा प्राइवेट पार्ट…

बीते तीन दिन पहले मुजफ्फरपुर स्थित खुदीराम बोस केंद्रीय कारावास के शौचालय में उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। अपने चश्मे के शीशे को तोड़कर अपना गला, पेट और प्राइवेट पार्ट काटा था। इलाज के दौरान बॉडी के इन अंगों में जख्म के गहरे निशान मिले। उसकी स्थिति गंभीर थी। पुलिस की कस्टडी में उसका इलाज चल रहा था।

- Advertisement -

बीते गुरुवार को मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मापुरा पुलिस ने लक्ष्मी चौक के पास चीन के नागरिक को बिना वैध वीजा के गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: गायघाट बागमती तटबंध पर गरमाया माहौल, अनशन पर बैठे लोगों के बीच पहुंचीं MLA कोमल सिंह, दिया समाधान का भरोसा

 

वह अवैध रूप से नेपाल की सीमा से सटे वीरगंज से बस से मुजफ्फरपुर आया था। पूछताछ के बाद उसे पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया था।

चीन का मैप बरामद

जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो पासपोर्ट, मोबाइल, आईकार्ड, चाइनीज नोट, नेपाली और भारतीय रुपये और चीन का मैप बरामद हुआ था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें