back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Muzaffarpur Cloth robbery Case | मुजफ्फरपुर में कपड़ा लूटकांड का खुलासा, कहां गायब हो गया था 55 लाख का कपड़े से लदा ट्रक, आखिरकार कैसे पकड़ी गई झूठ

मुख्य बातें: "ये लूट का मामला नहीं है। इसे ट्रक चालक और मालिक ने मिल कर लूट कांड दिखाने की कोशिश की। सारे कपड़ों को कपड़ा व्यवसाइयों के पास बेच दिया गया था। इस कांड में लूटे गए कुल रेडिमेड कपड़ा का 80 प्रतिशत एवं 5,60,000 हजार नकद बरामद हो चुका है। वैसे, शेष रेडिमेड कपड़ा की बरामदी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।"- राकेश कुमार, एसएसपी, मुजफ्फरपुर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुजफ्फरपुर पुलिस ने कपड़ा लूटकांड का खुलासा कर दिया है। कोलकाता से आ रहा 55 लाख का कपड़ा लदा ट्रक गायब हो गया था। पुलिस ने मामले (Cloth robbery case exposed in Muzaffarpur) का पटाक्षेप कर दिया है। पढ़िए दीपक कुमार की मुजफ्फरपुर से रिपोर्ट।

- Advertisement -

बीते दिनों कोलकाता से बिहार के नरकटियागंज के लिए ट्रक से भेजे गए 55 लाख रुपए के कपड़े गायब हो गए थे। घटना के बाद ट्रांसपोर्ट मालिक पवन कुमार मिश्रा ने मनियारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

- Advertisement -

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने इस झूठे लूटकांड का उद्भेदन करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज होते ही मनियारी पुलिस और स्पेशल टीम जांच में जुट गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Supaul Fire: सुपौल में मां और 4 साल की बेटी जिंदा जलकर राख..., पढ़िए आग के तांडव में एक परिवार की चीत्कार

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद कैश समेत लूटे गए सामान की बरामदगी की गई। वैशाली जिले से भी सामान बरामद किया गया है।

क्या है पूरा मामला?:इसको लेकर एसएसपी राकेश कुमार ने जानकारी दी कि कोलकता से रेडिमेड कपड़ा ट्रक पर लोड कर मोतिहारी और नरकटियागंज के लिए चला था। उसमें करीब 55 लाख का रेडिमेड कपड़ा था। 6 अक्टूबर तक उक्त गाड़ी अपने गंतव्य स्थान नहीं पहुंची।

इसके बाद शिव शक्ति ट्रांसपोर्ट के मालिक ने मनियारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।। इसके बाद छापेमारी में 2 लोग गिरफ्तार भी हुए। एफआईआर में गाड़ी मालिक शैयद गुरफान अली उर्फ पिकु, मो. शैयद हमजा अली, गाड़ी चालक अलतमश के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद वैशाली जिले के बलिगांव थाना के सहयोग से गाड़ी मालिक के घर पर छापामारी की गई। छापामारी में मो. शैयद हमजा अली, गाड़ी चालक अलतमश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें:  झारखंड निकाय चुनाव: 48 निकायों में वोटिंग जारी, उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद

आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ: गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिनकी निशानदेही पर मो. बकास अली और उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने हमजा अली के घर में बिछे पलंग के बॉक्स से 5,60,000 रुपए कैश, रेडिमेड कपड़ा और उमेश कुमार के मुर्गी फार्म से कपड़ों की बोरियां बरामद की हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Taxi Service: बिहार में शुरू होगी 'भारत टैक्सी', गुजरात मॉडल से बदलेगा परिवहन का चेहरा

कांड में लूटा गया उक्त ट्रक करजा थाना से बरामद किया गया है। जहां, झूठे लूटकांड की साजिश रची गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली के बलिगांव गांव का रहने वाला हमजा अली, मो. अलतमश, मो. विकास अली और उमेश कुमार शामिल हैं। वहीं पुलिस ने अलग-अलग कपड़ा व्यवसाईयों के पास से लूटे गए कपड़ों को भी बरामद किया है। बताया गया कि अबतक 80 प्रतिशत कपड़ों की बरामदगी हो चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टोयोटा फॉर्च्यूनर: नए अवतार में आ रही है SUV किंग!

Toyota Fortuner: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कुछ ही वाहन ऐसे हैं जो अपनी श्रेणी...

Sheikhpura Crime News: गुटखा न मिलने पर CISF जवानों का खूनी तांडव, दुकानदार पर चलाई गोली!

Sheikhpura Crime News: अंधेरी रात में दबंगई का नशा जब सिर चढ़ा, तो वर्दी...

इनकम टैक्स ITR Refund धोखाधड़ी: सावधान! फर्जी संदेशों से बचने के तरीके और पूरी जानकारी

ITR Refund: जब आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने के बाद लोग अपने रिफंड का...

आज का राशिफल: धनु राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल जीवन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें