back to top
11 नवम्बर, 2024
spot_img

CM Nitish Kumar आएंगे Muzaffarpur, तैयारी बड़ी है

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दीपक कुमार। CM Nitish Kumar आएंगे Muzaffarpur, तैयारी बड़ी है। जहां, सीएम नीतीश कुमार के जिलों की प्रस्तावित यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की तथा क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के तहत सात निश्चय वन एवं टू, जल -जीवन-हरियाली अभियान की प्रगति तथा तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ सकरा एवं मुसहरी प्रखंड अंतर्गत पंचायतों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सकरा के बिशनपुर बघनगरी तथा कटेसर पंचायत का भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा जानकारी प्राप्त की। अभी कोई जगह निर्धारित नहीं है।

जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री सुधीर कुमार सिन्हा,अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी श्री अमित कुमार सहित कई अन्य अधिकारी तथा विशुनपुर बघनगरी की मुखिया श्रीमती बबिता कुमारी उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक...

Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

हनुमाननगर | शोभन–एकमी बायपास सड़क पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद...

Darbhanga — राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, Begusarai के लिए हुए रवाना

दरभंगा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा प्रमंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें