back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Muzaffarpur के गायघाट में चचेरे भाई की चाकू से कत्ल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार। Muzaffarpur। गायघाट |थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव में देर रात पारिवारिक विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक को उसके ही चचेरे भाई ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

- Advertisement -

झगड़ा छुड़ाने गए युवक पर चाकू से हमला

परिजनों के अनुसार, मोहित कुमार सिंह अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों से मारपीट कर रहा था। जब अभिषेक कुमार सिंह उसे रोकने पहुंचे, तो मोहित ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट पर कई वार किए गए, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई।

- Advertisement -

इलाज के दौरान युवक की मौत

गंभीर रूप से घायल अभिषेक कुमार सिंह को रामनगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती रही। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एसकेएमसीएच रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

पुलिस ने शुरू की जांच

गायघाट थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर विभिन्न पहलुओं पर जांच की जाएगी और आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी पारिवारिक विवाद को हिंसा में न बदलने दें और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रणवीर सिंह न्यूज़: बिश्नोई गैंग की ‘फिरौती’ से दहला बॉलीवुड, क्राइम ब्रांच के खुलासे से मची सनसनी!

Ranveer Singh News: बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह इन दिनों एक ऐसे खौफनाक जाल...

विजया एकादशी 2026: श्री हरि विष्णु चालीसा पाठ से पाएं हर कार्य में विजय

Vijaya Ekadashi: भक्ति और पावनता का संगम विजया एकादशी, भगवान श्री हरि विष्णु की...

DSSSB Exam 2026: डीएसएसएसबी परीक्षा के लिए जारी हुए सख्त नियम, इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

DSSSB Exam: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2026 में होने वाली...

विजया एकादशी 2026: विजय दिलाएगी यह पवित्र एकादशी

Vijaya Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें