spot_img

Muzaffarpur News| मोहमाया से मन उब गया…Muzaffarpur से गायब तीन लड़कियों में दो की मिली Mathura से लाश, कौन है वह बाबा जिससे मिलनें को बुलाया…मिली हत्या के बाद वाली लाश

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur News| मोहमाया की दुनिया से मन उब जाने के बाद… मुजफ्फरपुर से गायब तीन लड़कियों में दो की मथुरा से लाश मिली है। वह भी हत्या के बाद वाली। जहां, अब पुलिस यह पता लगा रही, आखिर कौन है वह बाबा जिससे मिलनें निकलींं थी तीनों लड़कियां। इसके बाद…मिली लाश की पहचान और शिनाख्त के बाद आगे की तहकीकात चल रही है। जहां, मुजफ्फरपुर से एक साथ तीन लड़कियां गायब हो गई थी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Muzaffarpur News| गायब होने से पहले लड़कियों में एक के घर से चिट्ठी मिली थी। लिखा था

गायब होने से पहले लड़कियों में एक के घर से चिट्ठी मिली थी। लिखा था, मोहमाया की दुनिया से मन उब गया है। बाबा के पास जा रही हूं। अब, इस मामले में सनसनी फैली है। जहां, तीन में से दो मुजफ्फरपुर की नाबालिग छात्राओं की लाश उत्तर प्रदेश के मथुरा में मिली है। तीनों, तीनों छात्राएं तेरह मई से योगिया और बालूघाट इलाके से लापता थीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की बदली तस्वीर! PM मोदी ने कहा- अब घोटालों की नहीं, निवेश की गिनती होती है | पढ़िए - 'नीतीश सेतु' पुल का उद्घाटन

Muzaffarpur News| मथुरा रेल पुलिस की ओर से भेजी गई तस्वीर की पहचान में भी

मथुरा रेल पुलिस की ओर से भेजी गई तस्वीर की पहचान में भी संदेह है। जहां, पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को नगर थाने पर बुलाकर शव की शिनाख्त करने को कहा। इसमें, योगियामठ की दोनों छात्राओं के परिजनों ने फोटो से उनकी पहचान कर ली। आठवीं की छात्रा की पहचान चेहरे से और नौवी की छात्रा की पहचान कपड़े से की गई है। वहीं, तीसरे शव को देखने के बाद बालूघाट इलाके की छात्रा के परिजनों ने उसे अपनी पुत्री का शव होने से इनकार कर दिया। कहा कि शव उम्रदराज महिला का है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather | बिहार में अगले 36 घंटे सावधान! साइक्लोन अकवान लाएगा बारिश, गिरेगा पारा, ठिठुरन बढ़ेगी

Muzaffarpur News| हमलोगों को बाबा ने हिमालय बुलाया है। हमसभी उनसे मिलने जा रहे हैं।

इससे पहले,परिजनों के अनुसार, लड़की ने जो पत्र घर पर छोड़ा था, उसमें किसी बाबा का जिक्र था। चिट्ठी में लिखा था, हमलोगों को बाबा ने हिमालय बुलाया है। हमसभी उनसे मिलने जा रहे हैं। तलाश करने की जरुरत नहीं है। अगर खोजबीन की कोशिश की गई तो हमलोग जहर साथ लेकर जा रहे हैं। जहर पीकर जान दे देंगे।

यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! मिले 10 नए IPS अधिकारी, जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी |विश्व वर्द्धन DARBHANGA

Muzaffarpur News| चौदह मई को ही पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिजनों का कहना है, चौदह मई को ही पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन, एफआईआर दर्ज करने में पुलिस ने देरी की। नौ दिन बाद मामला दर्ज हुआ, तब जाकर कहीं जांच में तेजी आई।

Muzaffarpur News| आखिर ये “बाबा” कौन है? और छात्राओं की हत्या किसने की…?

इधर, लापता हुई योगियामठ इलाके की एक 9वीं और दूसरी आठवीं में पढ़ाई करती है, जबकि बालूघाट इलाके की छात्रा 10वीं में पढ़ती है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ये “बाबा” कौन है? और छात्राओं की हत्या किसने की…?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर मेला में अब फाइव स्टार होटल वाला ठाठ! 3000 में स्वीस कॉटेज, पटना से बस इतने में घूमें

Sonepur Mela: विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 22 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है। पर्यटकों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 6 स्वीस कॉटेज 3 हजार रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध हैं#SonepurMela2026,#BiharTourism,#BiharNews

Bihar Bridge Politics |’डेढ़ साल से चल रहा पुल, अब क्यों उद्घाटन?’ तेजस्वी ने PM मोदी पर बोला हमला, बिहार में बवाल

Bihar Bridge Politics: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदूपुर गंगा पुल के उद्घाटन पर राजनीतिक घमासान मच गया है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि डेढ़ साल से चल रहे पुल का अब#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#PMModi

बिहार में होगी ड्रोन और आतिशबाजी! 360वें प्रकाश पर्व पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar Prakash Parv: बिहार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 360वां प्रकाश पर्व 9 से 16 जनवरी 2027 तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार है तैयार, जी आ#BiharPrakashParv,#GuruGovindSinghJi,#SamratChoudhary

बिहार में अब आपदा से पहले मिलेगी चेतावनी, कृषि में भी बंपर फायदा! राज्यपाल ने बताई भू-स्थानिक तकनीक की ताकत | पढ़िए – भारत-श्रीलंका...

Bihar Geospatial Technology: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने भू-स्थानिक तकनीक की अहमियत बताई है। आईआईटी पटना में भारत-श्रीलंका कार्यशाला के समापन पर उन्हों#BiharNews,#GeospatialTech,#DisasterManagement