spot_img

Muzaffarpur Lockup Murder | हाजत में मौत, SHO समेत तीन पर हत्या की FIR

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर: कांटी थाना हाजत में मौत मामले में SHO समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

➡️ मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
➡️ ग्रामीण एसपी विद्यासागर कर रहे हैं मामले की जांच
➡️ FIR में कांटी थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी नामजद

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

परिवार का आरोप: झूठे केस में फंसाकर की गई मारपीट

मुजफ्फरपुर: कांटी थाना हाजत में 6 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले शिवम झा मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। मृतक की मां रिंकू देवी के बयान पर थाना प्रभारी सुधाकर पांडे सहित तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है।

- Advertisement -

तीन फरवरी की रात 10:30 बजे

रिंकू देवी का आरोप है कि तीन फरवरी की रात 10:30 बजे कांटी थाना अध्यक्ष सुधाकर पांडे, ओडी ऑफिसर एसके. सिंह और निजी सहायक रघु पासवान जबरन उनके बेटे को घर से उठा ले गए और हथियार और गोली रखकर झूठा मुकदमा बना दिया। परिजनों का दावा है कि थाने में शिवम को प्रताड़ित किया गया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -

थाने में शव मिलने के बाद बवाल, 150 पर केस दर्ज

6 फरवरी को शिवम का शव हवालात में फंदे से लटका मिला था। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने कांटी थाने में जमकर हंगामा किया। नाराज भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

इस हंगामे को लेकर 150 लोगों पर अलग से मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि मृतक की मां के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच जारी है।

नामजद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के संकेत

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा,
“थाने की हाजत में हुई मौत के मामले में कांटी थाना प्रभारी सुधाकर पांडे, ओडी ऑफिसर एस.के. सिंह और निजी सहायक रघु पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।”


बिहार में पुलिस हिरासत में मौतों पर बढ़ता सवाल

यह मामला बिहार में पुलिस हिरासत में होने वाली मौतों से जुड़ा एक और गंभीर प्रकरण है। पूर्व में भी राज्य में पुलिस अभिरक्षा में हुई संदिग्ध मौतों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस पर लगे आरोपों की जांच निष्पक्ष रूप से होती है या नहीं। रिपोर्ट : दीपक कुमार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आया! 3392 अभ्यर्थियों की चमकी किस्मत, फौरन देखें अपना परिणाम

Bihar BPSC Result: BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मुख्य परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। उम्मीदवार अब वेबसाइट पर अपना र#BiharBPSC,#BPSCResult,#BiharExams

करिश्मा! भागलपुर में बाढ़-पुल टूटने के बाद भी धनतेरस पर 500 करोड़ से ज्यादा की बिक्री, बाजार देख चौंके लोग |पढ़िए -सन्हौला

Bhagalpur Dhanteras: बाढ़ और विक्रमशिला पुल हादसे के बाद भी भागलपुर में धनतेरस पर बाजार ने जबरदस्त वापसी की. ऑटोमोबाइल, सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक्स में रिकॉर्ड बिक्री से 500 करोड़ रुप#BhagalpurNews,#DhanterasBusiness,#BiharMarket

MP सुधाकर सिंह की गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा एक्शन! बिहार में DM-SP की कुर्सी खतरे में?

Bihar Politics: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को नवादा में हिरासत में लेने का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार के मुख्#BiharPolitics,#SudhakarSingh,#LokSabhaSpeaker

बिहार के शिक्षकों को बंपर खुशी! दीपावली-छठ से पहले आएगी सैलरी, देरी पर अफसरों की खैर नहीं

Bihar Teachers Salary: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को दीपावली और छठ से पहले वेतन मिलेगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान में देरी पर जिम्मेदार#BiharTeachers,#DiwaliChhathSalary,#BiharNews