back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 27, 2026
spot_img

गायघाट के पांच पंचायतों में उपमुखिया पद के लिए 15, 17 और 19 फरवरी को होंगे चुनाव

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर | गायघाट | कांटी, कटरा और गायघाट प्रखंड के पांच पंचायतों में उपमुखिया पद के रिक्त स्थानों पर चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं

- Advertisement -

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नामित किया है। साथ ही, हर पंचायत के लिए एक जिला स्तरीय अधिकारी को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

पंचायतवार चुनाव तिथियां एवं प्रेक्षक नियुक्ति

कांटी प्रखंड

  • मानिकपुर नरोत्तम पंचायत15 फरवरी
    • निर्वाची पदाधिकारी: आनंद कुमार विभूति (प्रखंड विकास पदाधिकारी, कांटी)
    • प्रेक्षक: अशोक कुमार गुप्ता (जिला भू-अर्जन पदाधिकारी)

कटरा प्रखंड

  • बंधपुरा पंचायत15 फरवरी
    • प्रेक्षक: जिला परिवहन पदाधिकारी
  • कटरा पंचायत17 फरवरी
    • प्रेक्षक: जिला पंचायत राज पदाधिकारी
  • बेरई दक्षिणी पंचायत19 फरवरी
    • प्रेक्षक: जिला आपूर्ति पदाधिकारी
    • तीनों पंचायतों के निर्वाची पदाधिकारी: शशि प्रकाश (प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटरा)

गायघाट प्रखंड

  • जमालपुर कोदई पंचायत15 फरवरी
    • निर्वाची पदाधिकारी: संजय कुमार राय (प्रखंड विकास पदाधिकारी, गायघाट)
    • प्रेक्षक: संजय कुमार (निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण)

निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों (पूर्वी एवं पश्चिमी) को चुनाव की सतत निगरानी करने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: JDU में नई पीढ़ी का आगाज…Nitish के बेटे निशांत की जदयू में एक्टिव एंट्री, तेज हुई नई हलचल

बिहार की सियासत में इन दिनों एक नया अध्याय लिखा जा रहा है, जिसमें...

IPL 2026: अश्विन का नया अवतार और ओपनिंग सेरेमनी रद्द होने की वजह!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबलों के लिए! इंडियन प्रीमियर लीग...

Bhagalpur News: भागलपुर में Medicine Storage, जान बचाने वाली दवाएं बन रहीं ‘मीठा जहर’? Ex MLA ललन ने खोली पोल, मचा हड़कंप

Medicine Storage: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें