spot_img

Muzaffarpur News: Beniabad News: नल जल योजना…बेनीबाद में सचिव की गिरफ्तारी के बाद साफ है, करोड़ों के घोटाले में कई हाथ गंदे हैं…

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार। Muzaffarpur News: Beniabad News:। हाइलाइटर: बेनीबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नल जल योजना में गबन के आरोपी वार्ड (Embezzlement exposed in tap water scheme in Beniabad, Muzaffarpur) सचिव गिरफ्तार। तय है, नल जल योजना के इस खेल में…बेनीबाद में सचिव की गिरफ्तारी के बाद साफ है, करोड़ों के घोटाले में कई हाथ गंदे हैं…।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

क्रासर: हर घर नल का जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी, करोड़ों खर्च के बावजूद लोगों को नहीं मिल रहा पेयजल।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के 13 जिलों को बड़ी सौगात: हेलीकॉप्टर सेवा जल्द! दिसंबर में होगा अहम करार, ऐसे मिलेगी राहत | देखें लिस्ट

प्वाइंट:

  1. बेनीबाद थाना क्षेत्र में नल जल योजना में गबन के आरोपी वार्ड सचिव गिरफ्तार।
  2. गायघाट बीडीओ  की ओर से जुलाई में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
  3. जिले की 70 पंचायतों में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा।
  4. पंचायत, वार्ड समिति और एजेंसियों की ओर से अनियमितताओं का मामला।
  5. 5108 वार्डों में लगभग 7 अरब 15 लाख रुपये खर्च हुए।
  6. अधिकांश जगहों पर नल जल योजना की स्थिति खराब, सिर्फ कागजों में दिखाई गई पूर्ण।
  7. नई पंचायत प्रतिनिधियों ने भी योजना में लूट की बात मानी।
  8. जांच में गंभीरता की कमी, क्वालिटी की जाँच न होने से बड़े घोटाले के संकेत।

सबटाइटल: हर घर नल का जल योजना भ्रष्टाचार के जाल में, जनता को नहीं मिल रहा लाभ।

खबर विस्तार से: जहां, Muzaffarpur News: Beniabad News: नल जल योजना…बेनीबाद में सचिव की गिरफ्तारी के बाद साफ है, करोड़ों के घोटाले में कई हाथ गंदे हैं… बेनीबाद थाना पुलिस ने गुरुवार की रात्रि थाना क्षेत्र के बेनीबाद गांव से नल जल योजना की राशि गबन मामले के आरोपी वार्ड प्रबंधन समिति के सचिव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गायघाट बीडीओ के द्वारा बीते जुलाई माह में कांड संख्या 255/ 2021 में बेनीबाद गांव के वार्ड प्रबंधन समिति के सचिव सुल्तान हैदर (53)वर्षीय के विरुद्ध नल जल योजना की राशि में गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather | बिहार में अगले 36 घंटे सावधान! साइक्लोन अकवान लाएगा बारिश, गिरेगा पारा, ठिठुरन बढ़ेगी

70 पंचायत, करोड़ों खर्च, मगर लोग तरस रहे, कहां है पेयजल

राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक हर घर नल का जल जिले में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। यहां की 70 पंचायतों में करोड़ों खर्च के बाद भी लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा। पंचायत जनप्रतिनिधि, वार्ड क्रियान्वयन समिति एवं एजेंसी ने मिलकर जमकर अनियमितता की है।

जिले की 373 पंचायतों में 5108 वार्ड हैं।

जिले की 373 पंचायतों में 5108 वार्ड हैं। औसतन एक पंचायत में 12 से 13 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड में नल-जल योजना के लिए करीब 14 लाख रुपये की निकासी की गई। इस हिसाब से करीब सात अरब 15 लाख खर्च हुए। जो स्थिति है, वह बड़े घोटाले का संकेत दे रही है। मानक के अनुरूप गिनती की योजनाओं का होना इसकी गवाही दे रहा है।

हर जगह योजना की स्थिति खराब है। इसे कागज पर

कुछ वार्डों को छोड़ दिया जाए तो हर जगह योजना की स्थिति खराब है। इसे कागज पर पूर्ण दिखा दिया गया है। 14 लाख की योजना में 20 से 25 प्रतिशत का ही काम किया गया है। चुनाव के बाद नए पंचायत प्रतिनिधियों ने भी स्वीकार किया है कि योजना में लूट हुई। शिकायतों की जांच गंभीरता से नहीं हो रही।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Big News|शिक्षा विभाग में भूचाल! 1.10 लाख घूस लेते मध्याह्न भोजन के DPM रंगे हाथ दबोचे गए, मचा हड़कंप

खबर का निष्कर्ष यह है, लाभ जनता को नहीं मिल रहा

सतही जांच कर बता दिया जा रहा कि लाभ जनता को नहीं मिल रहा। तीन फीट गहराई में पाइप, पीतल का नल, पाइप, जलमीनार, टंकी और मोटर की क्वालिटी की जांच नहीं होती, ताकि स्पष्ट हो सके कि घपला कितना बड़ा है।

खबर का निष्कर्ष यह है,बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार,अनियमितता

यह है कि बिहार में “हर घर नल का जल” योजना, जिसे राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक माना जाता है, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का शिकार हो गई है।

खबर का निष्कर्ष यह है…सचिव की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया है

गायघाट क्षेत्र के बेनीबाद गांव में नल जल योजना की राशि गबन के मामले में वार्ड सचिव की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया है कि योजना में गड़बड़ी व्यापक स्तर पर हो रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई पंचायतों में लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया है, और ज्यादातर काम सिर्फ कागजों पर ही पूर्ण दिखाए गए हैं।

खबर का निष्कर्ष यह है…अनियमितताओं को नज़रअंदाज़ करने की वजह से घोटाले का आकार और गहराई

इस घोटाले की जांच में गंभीरता की कमी और संबंधित एजेंसियों की ओर से अनियमितताओं को नज़रअंदाज़ करने की वजह से घोटाले का आकार और गहराई बढ़ रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर मेला में अब फाइव स्टार होटल वाला ठाठ! 3000 में स्वीस कॉटेज, पटना से बस इतने में घूमें

Sonepur Mela: विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 22 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है। पर्यटकों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 6 स्वीस कॉटेज 3 हजार रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध हैं#SonepurMela2026,#BiharTourism,#BiharNews

Bihar Bridge Politics |’डेढ़ साल से चल रहा पुल, अब क्यों उद्घाटन?’ तेजस्वी ने PM मोदी पर बोला हमला, बिहार में बवाल

Bihar Bridge Politics: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदूपुर गंगा पुल के उद्घाटन पर राजनीतिक घमासान मच गया है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि डेढ़ साल से चल रहे पुल का अब#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#PMModi

बिहार में होगी ड्रोन और आतिशबाजी! 360वें प्रकाश पर्व पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar Prakash Parv: बिहार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 360वां प्रकाश पर्व 9 से 16 जनवरी 2027 तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार है तैयार, जी आ#BiharPrakashParv,#GuruGovindSinghJi,#SamratChoudhary

बिहार में अब आपदा से पहले मिलेगी चेतावनी, कृषि में भी बंपर फायदा! राज्यपाल ने बताई भू-स्थानिक तकनीक की ताकत | पढ़िए – भारत-श्रीलंका...

Bihar Geospatial Technology: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने भू-स्थानिक तकनीक की अहमियत बताई है। आईआईटी पटना में भारत-श्रीलंका कार्यशाला के समापन पर उन्हों#BiharNews,#GeospatialTech,#DisasterManagement