spot_img

Muzaffarpur News: सांसद वीणा देवी के बेटे की अंतिम यात्रा में रेवा घाट पर हर आंख हुईं नम, CM Nitish ने कहा?

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

दीपक कुमार। Muzaffarpur News। सांसद वीणा देवी के बेटे की अंतिम यात्रा में रेवा घाट पर हर आंख हुईं नम, CM Nitish ने कहा?| जहां सीएम नीतीश कुमार ने जदयू एमएलसी दिनेश सिंह को फोन (Every eye became moist during the last journey of MP Veena Devi’s son in Muzaffarpur) कर सांत्वना दी।

- Advertisement -

- Advertisement -

वैशाली की सांसद वीणा देवी और जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह के बड़े के बेटे राहुल उर्फ छोटू सिंह की मौत सोमवार को सड़क हादसे में हो गई थी। उनकी बुलेट बाईक को एक पिकअप वैन ने सामने से टक्कर मारा था। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार रेवा घाट पर हुआ। घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर दिनेश सिंह को सांत्वना दी।

सीएम नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।रेवा घाट पर दाह संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जिसमें मुजफ्फरपुर के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

सभी ने ईश्ववर से मृत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। वही दिनेश सिंह के छोटे बेटे शुभम सिंह ने अपने बड़े भाई को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद तमाम लोगों की आंखें नम हो गयी। बता दें कि छोटू सिंह अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गये हैं।

पत्नी मुजफ्फरपुर की जिला परिषद उपाध्यक्ष निरुपमा सिंह हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह के पुत्र राहुल सिंह की असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह से दूरभाष पर बात कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।बताया जाता है कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त छोटू सिंह ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। एक पिकअप वैन ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में छोटू सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry