spot_img

Muzaffarpur News| औराई और कुढ़नी के छह PDS डीलर पर FIR

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, Muzaffarpur News| औराई और कुढ़नी के छह PDS डीलर पर FIR। जहां, कुढ़नी प्रखंड के मनियारी थाना में पांच तथा औराई थाना के एक पीडीएस डीलर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। खाद्यान्न की कालाबाजारी करने, गबन करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

- Advertisement -

Muzaffarpur News| कठोर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा है कि जन वितरण प्रणाली दुकानों का संचालन सरकार द्वारा निर्धारित मानदंड के अनुरूप हो तथा लाभुकों को प्रतिमाह नियमित रूप से उचित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण किया जाए। उन्होंने जन वितरण प्रणाली की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने तथा दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है।

- Advertisement -

Muzaffarpur News|सरकारी मानक के अनुरूप संचालित करने

जन वितरण प्रणाली की दुकानों का सरकारी मानक के अनुरूप संचालित करने तथा लाभुकों को नियमित रूप से उचित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन द्वारा लगातार समीक्षा बैठक करने तथा उसकी सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने की कार्रवाई निरंतर जारी है इस क्रम में जिलाधिकारी ने प्राप्त परिवाद पत्र के आलोक में कुढ़नी एवं औराई प्रखंड के पीडीएस डीलर के विरुद्ध जांच कर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा! 33 लाख के मिट्टी में छिपाकर रखे आभूषण बरामद, 4 गिरफ्तार

Muzaffarpur News| इनकी मिली थीं शिकायतें

कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत छितरौली गांव निवासी पीडीएस डीलर, अनुग्यप्तिधारी सुरेंद्र पासवान, सुधानंद तिवारी, सोनी कुमारी, मदन भक्त, सच्चिदानंद सिंह तथा औराई प्रखंड के अतरार निवासी पीडीएस डीलर नूतन देवी के विरुद्ध शिकायतें पाई गई थी। इन सभी के विरुद्ध मई एवं जून माह में लाभुकों से खाद्यान्न देने हेतु पोस मशीन पर अंगूठा लगवा लेने तथा दोनों माह का खाद्यान्न नहीं देने का आरोप था।

Muzaffarpur News| जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुजफ्फरपुर को

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुजफ्फरपुर को मामले की जांच करने तथा त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मामले की जांच की तथा मई एवं जून माह में लाभुकों से पांस मशीन पर अंगूठा लगवा कर खाद्यन्न नहीं देने का आरोप सही पाया। साथ ही भौतिक सत्यापन में खाद्यान्न की कमी पाई गई तथा जांच के समय स्थल पर से पीडीएस डीलर जानबूझकर अनुपस्थित रहे।

Muzaffarpur News| आज कुढ़नी प्रखंड के छितरौली पंचायत के पांच

तदनुसार आज कुढ़नी प्रखंड के छितरौली पंचायत के पांच पीडीएस डीलर श्री सुरेंद्र पासवान  सुधानंद तिवारी सोनी कुमारी श्री मदन भक्त एवं सच्चिदानंद सिंह के विरुद्ध प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुढ़नी द्वारा मनियारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।इसके अतिरिक्त औराई प्रखंड अंतर्गत अतरार पंचायत निवासी पीडीएस डीलर श्रीमती नूतन देवी पति श्री मनोज कुमार के विरुद्ध प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी औराई द्वारा कालाबाजारी के आरोप में औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Muzaffarpur News| जिलाधिकारी ने कहा है

जिलाधिकारी ने कहा है कि जन वितरण प्रणाली दुकानों का संचालन सरकार द्वारा निर्धारित मानदंड के अनुरूप हो तथा लाभुकों को प्रतिमाह नियमित रूप से उचित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण किया जाए। उन्होंने जन वितरण प्रणाली की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने तथा दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Building Bylaws: बिहार में अब बनेंगी गगनचुंबी इमारतें! सरकार ने बिल्डिंग बायलाज में किया बड़ा बदलाव

Bihar Building Bylaws: बिहार सरकार ने नए बिल्डिंग बायलाज 2026 का मसौदा जारी किया है, जिससे अब शहरों में ऊंची इमारतों के निर्माण की सख्त सीमा खत्म हो जाएगी। इससे शहरी विकास को नई गति मBiharBuildingBylaws,UrbanDevelopment,BiharNews

Deepak Prakash: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

Deepak Prakash: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर फिर से नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। यह मामला संविधDeepakPrakash,SupremeCourt,BiharPolitics

Samrat Choudhary के ‘5 देश रत्न मार्ग’ में रहेंगे निशांत कुमार, बिहार में मंत्रियों के बंगले में हुआ बदलाव, जानिए

Bihar Government Bungalow: बिहार में सरकारी बंगलों के आवंटन पर नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पटना के 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित कBiharPolitics,NishantKumar,BungalowRow

Bhagalpur Park News: भागलपुर में नया पार्क: 2.32 करोड़ से बदलेगी टीएनबी कॉलेजिएट मैदान की लेटेस्ट तस्वीर!

भागलपुर के टीएनबी कॉलेज मैदान में 2.32 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक पार्क का शिलान्यास हुआ। यह पार्क लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका#BhagalpurNews,#BiharDevelopment,#ModernPark