दीपक कुमार। Muzaffarpur News: Gaighat News: गायघाट में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें, 16 गांव पानी में घिरे। लगातार जलस्तर में वृद्धि (Flood increases problems in Muzaffarpur’s Gaighat, 16 villages surrounded) से दहशत में ग्रामीण। एक्शन में बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय। बीडीओ डॉ. राय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जहां,
जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के बाद बागमती नदी में आये उफान से गायघाट प्रखंड के 16 गांव बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। नदी के तटबंधों के बीच आसपास क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जलस्तर में वृद्धि की आशंका से क्षेत्र के गांवों में अफरातफरी मची है।
लोग बाल-बच्चों समेत ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।लदौर रजुआ टोल, शिवदाहा, बरूआरी, तेजौल, बठवाड़ा, जहांगीरपुर, नवदपुर, शिवदाहा बरैल, जमालपुर कोदई पंचायत हरपुर साठा, डुमरामा समेत कई गांव पानी से घिर गया है।
शिवदाहा बरैल बनकट्टा पुल पर पानी का दबाब बढ़ गया है। जलस्तर में वृद्धि हुई तो पुल धवस्त होने की संभावना है। इससे आवागमन और भी प्रभावित हो सकता है। मध्य विद्यालय तेजौल, मदरसा सहित लगभग कई स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
गांव में आयी बाढ़ से खरीफ की फसल, धान के बिचड़े, मरुआ व सब्जियों की खेती चौपट हो गयी है। खेत-खलिहान डूबने से बाढ़ पीड़ितों के सामने पशु चारा, पेयजल, शौचालय, ईंधन, राशन आदि की समस्या उत्पन्न हो गयी है।
वहीं आवागमन की समस्या बढ़ गयी है।बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि बाढ़ के पानी से बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गयी है। लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। पीड़ितों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।