spot_img

मुजफ्फरपुर में DRI की बड़ी कार्रवाई, म्यांमार से तस्करी कर लाई 80 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त,मैठी टोल प्लाजा, Delhi, Uttar Pradesh और Uttarakhand

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur News| मुजफ्फरपुर में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई| म्यांमार से तस्करी कर लाई गई(Foreign cigarettes।DeshajTimes.Com) विदेशी सिगरेट जब्त

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर में राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence – DRI) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट (foreign cigarettes) जब्त की है। यह खेप बांस लदे कंटेनर में तहखाना (secret compartment) बनाकर छिपाई गई थी। कंटेनर के केबिन के पीछे गुप्त दरवाजा बनाया गया था, जहां से सिगरेट के कार्टन रखे गए थे।

- Advertisement -

गुप्त सूचना पर डीआरआई का ऑपरेशन
डीआरआई को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक, जिसके आगे उत्तराखंड (Uttarakhand) और पीछे हरियाणा (Haryana) का नंबर प्लेट लगा है, में विदेशी सिगरेट की खेप लाई जा रही है। कार्रवाई के दौरान डीआरआई ने कंटेनर के साथ यूपी (Uttar Pradesh) के रामपुर निवासी चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक से पूछताछ में गुवाहाटी से उत्तराखंड तक तस्करों के नाम का खुलासा हुआ है, जिसकी जांच जारी है।

- Advertisement -

तस्करी का नेटवर्क: म्यांमार से उत्तराखंड तक फैला
डीआरआई के अनुसार, यह खेप म्यांमार (Myanmar) से तस्करी कर भारत लाई गई थी। गुवाहाटी में सिगरेट को छिपाकर उत्तराखंड ले जाया जा रहा था। जब्त खेप में कुल पांच लाख सिगरेट स्टिक (five lakh cigarette sticks) शामिल हैं, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये बताई गई है।

मैठी टोल प्लाजा बन रहा है तस्करों का हब
पिछले एक साल में मैठी टोल प्लाजा के पास से अब तक आठ करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी सिगरेट जब्त की जा चुकी है। तस्कर अलग-अलग तरीके अपनाकर गाड़ियों में सिगरेट छिपाते हैं। इस नेटवर्क के तार दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) जैसे बड़े राज्यों से जुड़े हुए हैं।

डीआरआई की जांच जारी
गिरफ्तार चालक ने कई अहम जानकारी दी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय तस्करी गैंग (international smuggling gang) के बारे में खुलासे की उम्मीद है। डीआरआई अब इन तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आया! 3392 अभ्यर्थियों की चमकी किस्मत, फौरन देखें अपना परिणाम

Bihar BPSC Result: BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मुख्य परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। उम्मीदवार अब वेबसाइट पर अपना र#BiharBPSC,#BPSCResult,#BiharExams

करिश्मा! भागलपुर में बाढ़-पुल टूटने के बाद भी धनतेरस पर 500 करोड़ से ज्यादा की बिक्री, बाजार देख चौंके लोग |पढ़िए -सन्हौला

Bhagalpur Dhanteras: बाढ़ और विक्रमशिला पुल हादसे के बाद भी भागलपुर में धनतेरस पर बाजार ने जबरदस्त वापसी की. ऑटोमोबाइल, सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक्स में रिकॉर्ड बिक्री से 500 करोड़ रुप#BhagalpurNews,#DhanterasBusiness,#BiharMarket

MP सुधाकर सिंह की गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा एक्शन! बिहार में DM-SP की कुर्सी खतरे में?

Bihar Politics: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को नवादा में हिरासत में लेने का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार के मुख्#BiharPolitics,#SudhakarSingh,#LokSabhaSpeaker

बिहार के शिक्षकों को बंपर खुशी! दीपावली-छठ से पहले आएगी सैलरी, देरी पर अफसरों की खैर नहीं

Bihar Teachers Salary: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को दीपावली और छठ से पहले वेतन मिलेगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान में देरी पर जिम्मेदार#BiharTeachers,#DiwaliChhathSalary,#BiharNews