- Advertisement -

गायघाट, देशज टाइम्स। गायघाट निवासी सह जारंग पूर्वी पंचायत की पूर्व पंसस 60 वर्षीय राजकुमारी देवी का निधन शुक्रवार की देर शाम को हो गया। उनके निधन की खबर से प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके निधन पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, वैशाली सासंद वीणा देवी, लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता कोमल सिंह, प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, राजद विधायक निरंजन राय आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
- Advertisement -
उनके बड़े पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि लगभग एक वर्षो से वह कैंसर रोग से पीड़ित थी। उनका ऑपरेशन भी हो चुका था। उनके तीन पुत्र हैं। बेटा राकेश और विपिन कुमार ने बताया कि माता जी हम सबको छोड़कर अचानक चले गए।
- Advertisement -

