back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 8, 2026
spot_img

Bihar Land Fraud: जदयू के पूर्व प्रवक्ता कुमारेश्वर सहाय गिरफ्तार, करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी, जानिए Muzaffurpur कनेक्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Land Fraud: कभी-कभी सियासत की चमक के पीछे स्याह सच छिपा होता है, जो रिश्तों और भरोसे की नींव हिला देता है। जब सत्ता के गलियारे से जुड़े नाम ठगी के जाल में फंसते हैं, तो आम जनता का विश्वास डोलने लगता है।

- Advertisement -

Bihar Land Fraud: क्या है पूरा मामला?

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को तिलक मैदान रोड स्थित एक आवास से जदयू नेता और पूर्व जिला प्रवक्ता कुमारेश्वर सहाय को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर भगवानपुर थाने में दूसरे की जमीन बेचकर 19.95 लाख रुपये की जमीन धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई के लिए भगवानपुर थाने की पुलिस ने नगर थाने में आवश्यक प्रपत्र व वारंट की प्रति सौंपी थी। नगर थाना के अपर थानेदार रविकांत दूबे ने कुमारेश्वर सहाय की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें भगवानपुर थाने की पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके खिलाफ हाजीपुर एसीजेएम-छह की अदालत से अजमानतीय वारंट जारी किया गया था। कुमारेश्वर सहाय मूलरूप से वैशाली जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत असतपुर सतपुरा गांव के निवासी हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

गिरफ्तारी के बाद जब उनकी पत्नी नगर थाने पहुंचीं, तो पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई। इस दौरान मामले की जानकारी लेने के लिए कई दिग्गज नेताओं के फोन भी नगर थाने की पुलिस को आए। वैशाली से आए दारोगा अवधेश कुमार ने बताया कि कुमारेश्वर सहाय के खिलाफ भगवानपुर थाने में 17 अक्टूबर 2025 को जमीन के नाम पर ठगी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। असतपुर सतपुरा गांव की मुन्नी देवी ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनके ग्रामीण कुमारेश्वर सहाय और प्रतापटांड के ज्ञानेद्र कुमार सुमन ने मिलकर दूसरे की जमीन उनके पति सीताराम पासवान को निबंधित कर 19.95 लाख रुपये की ठगी की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Liquor Seizure: गायघाट मैठी टोल प्लाजा लाइन होटल में शराब तस्करों पर बड़ी चोट, राजस्थान की ट्रक, 430 कार्टन जब्त, जयपुर के दो गिरफ्तार

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस जमीन धोखाधड़ी का पता चलने पर कुमारेश्वर सहाय ने रुपये लौटाने के लिए दो अलग-अलग चेक दिए, लेकिन वे बाउंस हो गए। इसके बाद पंचायती में उन्होंने रुपये लौटाने का एक एग्रीमेंट भी बनवाया, लेकिन वादा पूरा नहीं किया और रुपये नहीं लौटाए। मुन्नी देवी के अनुसार, इसी गम में उनके पति सीताराम की मौत हो गई। दारोगा ने बताया कि पुलिस की गहन छानबीन में मामला सत्य पाए जाने के बाद कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

सियासी गलियारों में हलचल और पुलिसिया कार्रवाई

पुलिस की इस कार्रवाई से सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। एक पूर्व प्रवक्ता की गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्होंने कानून के मुताबिक कार्रवाई की है और सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखा गया है। यह घटना दर्शाती है कि कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar Film: ‘शरारत’ गाने की शूटिंग के दौरान इमोशनल हुईं आयशा खान, पीरियड्स में करना पड़ा था डांस!

Dhurandhar Film News: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस...

दरभंगा में हैवानियत की हदें पार, 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, Darbhanga News में आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

Darbhanga News: बिहार की ज्ञान-भूमि दरभंगा में इंसानियत का गला घोंट दिया गया, जहां...

Mercedes-Benz V-Class: लग्जरी और परफॉर्मेंस का बेजोड़ संगम, जानिए कीमत और फीचर्स!

Mercedes-Benz V-ClassMercedes-Benz V-Class: भारत के प्रीमियम लग्जरी वाहन बाजार में एक बार फिर धमाकेदार...

इग्नू फैशन डिजाइन कोर्स: अब 12वीं पास भी घर बैठे सीखें फैशन डिजाइनिंग

IGNOU Fashion Design Course: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने छात्रों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें