spot_img

बेनीबाद में बागमती का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, कहीं बाढ़ न आ जाए

spot_img
- Advertisement -
गायघाट, देशज टाइम्स। कटरा में बागमती के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में करीब तीन फीट की वृद्धि दर्ज की गई। कुछ मार्गो पर पानी आ जाने से आवागमन बाधित रहा। इसके साथ ही जलस्तर के बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।
बागमती के जलस्तर में सोमवार को तेजी से इजाफा हुआ है। यह रफ्तार देर शाम तक जारी रही। बागमती पर स्थित पीपा पुल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए संचालक ने सुबह से ही काम शुरू करा दिया। फिलहाल अभी यात्री को उस पर आवागमन में परेशानी नहीं हो रही है। हालांकि पानी की रफ्तार को देखकर लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। निचले इलाकों के लोग बाढ़ आने की स्थिति से निपटने की तैयारी में जुट गए हैं।

उधर, बकुची-पहसौल मार्ग में बसघटृा डायवर्सन में करीब तीन फीट पानी भर गया है। इससे वाहन सवार लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, पैदल यात्री बगल में बने नए चचरी पुल से आवागमन कर रहे हैं। वाहन से जाने वालों के लिए वाया डुमरी-पहसौल मार्ग अभी सुरक्षित है, लेकिन ज्यादा जलस्तर बढ़ने पर यह मार्ग भी डूब जाता है और आवागमन ठप हो जाता है। बागमती के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही कटरा-माधोपुर मार्ग में पानी आ गया है। इससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।

लोग दरगाह-सोनपुर मार्ग से 10 किमी की दूरी तय कर जाने को विवश हैं। वहीं बर्री-तेहवारा मार्ग में पानी भर गया है। इससे सड़क संपर्क भंग हो गया है। लोग बेनीवाद-बिठौली मार्ग से आ-जा रहे हैं।

- Advertisement -

उधर, प्रखंड के पतांरी, अंदामा, बकुची, नवादा, माधोपुर आदि में लगाई गई सब्जी की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। परवल, भिंडी, लौकी आदि के पौधे सूख चुके हैं। ऊंची भूमि पर लगाए धान के बिचडे़ पानी के अभाव में सूख रहे हैं। वहीं निचले भूभाग में जलजमाव की स्थिति बनी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation