spot_img

Muzaffarpur के Benibad में मॉब लिचिंग, बहन के घर जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स: बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली गांव में मॉब लिचिंग की बड़ी वारदात हुई है। यहां, भैंस चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के धनौर गांव निवासी स्व. भिखारी सहनी के पुत्र कमलेश सहनी (30) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

बहन के घर जा रहा था युवक

ग्रामीणों का कहना है कि कमलेश सहनी अपनी बहन के घर जा रहा था। वह पगडंडी रास्ते से होकर गुजर रहा था, तभी गांव वालों को शक हुआ कि वह भैंस चोर हो सकता है। शक के आधार पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और झमझमिया गाछी ले जाकर बांधकर पीटने लगे।

- Advertisement -

बेरहमी से पीटा, सड़क किनारे फेंका

ग्रामीणों ने युवक की तब तक पिटाई की, जब तक वह अचेत नहीं हो गया। इसके बाद उसे गांव में तनुक लाल साह के दरवाजे के पास सड़क किनारे फेंक दिया।

- Advertisement -

पुलिस को बरगलाने की कोशिश

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई कि एक युवक सड़क किनारे अचेत पड़ा है। सूचना पर पहुंची बेनीबाद थाना पुलिस ने युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखे और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

👉 पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने में लगी है और जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews