spot_img

Motihari का रंगबाज, बमबाज, Muzaffarpur में करतूत, अब 3 मास्टरमाइंड चक्की पीसिंग….

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार |Muzaffarpur| मुजफ्फरपुर पुलिस ने रंगदारी के लिए बम फेंकने और 15 लाख रुपये की मांग करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह घटना फकुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में हुई, जहां 23 मार्च 2025 की रात करीब 10 बजे दो अज्ञात बाइक सवारों ने अरुण कुमार सिंह के घर पर बम फेंका।

- Advertisement -

बम फेंकने के बाद रंगदारी की मांग

घटना के तुरंत बाद अरुण कुमार सिंह को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पीड़ित ने फौरन पुलिस को सूचना दी और फकुली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस नंबर 22/25 दर्ज कर जांच शुरू की।

- Advertisement -

पुलिस का एक्शन और अपराधियों की गिरफ्तारी

मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता और इनपुट के आधार पर तीनों अपराधियों को धर दबोचा।

- Advertisement -

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान संतोष कुमार, सरोज कुमार और क्रिम कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों मोतिहारी जिले के निवासी हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो जांच में अहम साबित हो सकता है।

आगे की जांच जारी

पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। मुजफ्फरपुर पुलिस हर पहलू की गहन पड़ताल कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस की तत्परता से अपराधियों पर लगा अंकुश

यह घटना जहां समाज में दहशत फैलाने की कोशिश थी, वहीं पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में भूकंप! अभी-अभी देर रात में हिली धरती, महसूस हुए तेज भूकंप के झटके!

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR में रात में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता का ब्योरा अभी नहीं मिला है। #DelhiNCR,#Earthquake,#Bhukamp

बिहार में 307 करोड़ का खरीद घोटाला: सरकारी अस्पतालों के डस्टबीन और बैग बाजार से 10 गुना महंगे! Patna High Court का एक्शन

Bihar Procurement Scam: बिहार के सरकारी अस्पतालों में माइक्रोवेव डस्टबीन और जैव-विघटनीय बैग की खरीद में 307 करोड़ रुपये के कथित घोटाले पर पटना हाई कोर्ट ने सरकार से 19 नवंबर तक जवाब मा #BiharProcurementScam,#PatnaHighCourt,#BMSICL

Darbhanga DMCH डॉक्टर की हैवानियत! DMCH में इलाज के लिए गुहार लगाई तो मरीज के परिजन को जूतों से पीटा, पीठ पर दिखे निशान

Darbhanga DMCH: दरभंगा डीएमसीएच में अपनी पत्नी का इलाज कराने गए युवक को एक जूनियर डॉक्टर ने लात-घूंसों से पीटा। युवक की पीठ पर जूते के निशान देखकर अस्पताल में हंगामा मच गया। अध #DarbhangaNews,#DMCHIncident,#BiharHealth

Madhubani Crime मधुबनी में अपराधियों का दुस्साहस! युवक को पीठ में मारी गोली, फिर पुलिस ने लिया ये बड़ा फैसला

Bihar Police Madhubani: मधुबनी में स्कूटी से दूध लेने जा रहे युवक को अपराधियों ने पीठ में गोली मार दी। बिहार पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित क #BiharPolice,#MadhubaniCrime,#BiharNews