spot_img

मुजफ्फरपुर प्लास्टिक बनाने की फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण ब्लास्ट, कई मकान क्षतिग्रस्त, 3 KM तक सुनाई पड़ी धमाके की गूंज

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर में एक फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण ब्लास्ट हुआ है। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित गिद्धा विशुनपुर में शनिवार को प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री का हाई कम्प्रेसर मशीन ब्लास्ट कर गया। धमाके की गूंज तीन किलोमीटर तक पहुंच गई। जो जहां था वहीं से सन्न रह गया। वहीं, इलाके में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -
मुजफ्फरपुर प्लास्टिक बनाने की फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण ब्लास्ट, कई मकान क्षतिग्रस्त, 3 KM तक सुनाई पड़ी धमाके की गूंज
मुजफ्फरपुर प्लास्टिक बनाने की फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण ब्लास्ट, कई मकान क्षतिग्रस्त, 3 KM तक सुनाई पड़ी धमाके की गूंज

धमाके का कारण आसपास के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए वहीं फैक्ट्री की दीवारें भी गिर गईं। धमाके के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों का कहना था कि जब फैक्ट्री बन रही थी, उसी समय हम लोगों ने इसका विरोध किया था। इसपर फैक्ट्री संचालक ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर फैक्ट्री बनाना शुरू कर दिया था। शनिवार को अचानक फैक्ट्री के बॉयलर में गैस भरने लगा। देखते ही देखते बॉयलर ब्लास्ट कर गया। गनीमत यही,हादसे में किसी की जान नहीं गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की बेटी ने रचा इतिहास!मुजफ्फरपुर की युवा बॉक्सर प्रगति राज लगातार दो नेशनल गोल्ड जीतकर बनीं बॉक्सिंग चैंपियन

लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में 10-12 मजदूर काम करते थे। जो प्रतिदिन सुबह नौ बजे आते थे। फिर शाम को पांच बजे चले जाते थे। घटना के बाद से किसी मजदूर का पता नहीं लग रहा है। सभी पहले ही भाग गए थे। उक्त मजदूर आसपास के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग मजदूरों को खोज रहे हैं। हालांकि किसी का सुराग अभी नहीं मिल रहा है। वे लोग घर गए या कहीं और भाग गए। इसकी खोजबीन जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की बेटी ने रचा इतिहास!मुजफ्फरपुर की युवा बॉक्सर प्रगति राज लगातार दो नेशनल गोल्ड जीतकर बनीं बॉक्सिंग चैंपियन

फैक्ट्री को घनश्याम शर्मा चला रहा था। धमाके से पहले ही फैक्ट्री संचालक और मजदूरों को इस बात की जानकारी हो गई थी कि बॉयलर फटनेवाला है, लिहाजा संचालक समेत सभी मजदूर पहले ही मौके से फरार हो गए थे।

वहीं, मनियारी थानेदार अजय पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना के पूरी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस मौके से रवाना हो गई। इस बात को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है कि पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए वापस चली गई। लोगों का कहना है कि इस ब्लास्ट के कारण जिन लोगों का घर टूट गया है उसकी भरपाई कौन करेगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार की बेटी ने रचा इतिहास!मुजफ्फरपुर की युवा बॉक्सर प्रगति राज लगातार दो नेशनल गोल्ड जीतकर बनीं बॉक्सिंग चैंपियन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct

अररिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन 30 मिनट’: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बरामद!

Araria News: अररिया में बथनाहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शानदार कार्रवाई की है। हटिया चौक से चोरी हुई पल्सर बाइक आधे घंटे में बरामद हुई, चोर भी गिरफ्तार।#ArariaNews,#BiharPoliceAction,#MotorcycleTheft