
दरभंगा में कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम कर रहे मंटून सिंह की रहस्य से भरी मौत हो गई है। परिजन कह रहे उनकी हत्या की गई है। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक कॉन्ट्रैक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में हंगामा मच गया। हत्या की आशंका जताते हुए आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Muzaffarpur News: शव पर मिले जख्म के निशान, हत्या की आशंका तेज
मृतक के परिजनों का आरोप है कि मूंटून सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उनका कहना है कि शव पर कई जगहों पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जो इस मामले को और भी संगीन बना देते हैं।
कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव निवासी 55 वर्षीय मूंटून सिंह के परिजनों के अनुसार, वह दरभंगा में कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करते थे। मंगलवार को उन्हें एंबुलेंस से गांव लाया गया और शव को घर के पास छोड़कर लोग चले गए। इसी आक्रोश में परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही कांटी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस फौरन हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया है।
पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा और परिजनों से लिखित आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सभी बिंदुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मूंटून सिंह के साथ दरभंगा में क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में उनकी लाश एम्बुलेंस से गांव पहुंची। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।




