
Muzaffarpur News: खाकी पर जब दाग लगे तो उसे धोना ही पड़ता है, चाहे पानी कितना भी ठंडा क्यों न हो। मुजफ्फरपुर के गायघाट में हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में कुछ ऐसा ही माहौल है, जहां एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूरे थाने को ही हिला दिया है। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनी गांव में हुई हिंसक झड़प और मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कदम उठाया है।
Muzaffarpur News: थानाध्यक्ष समेत आठ पर गिरी गाज
घटना की रात छापेमारी करने गई टीम में शामिल रहे गायघाट थानाध्यक्ष राजा सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवालों के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष राजा सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दो नामजद और 15 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
एसएसपी ने साफ किया है कि इस पूरे प्रकरण में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर की रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/
CID और मजिस्ट्रेट जांच से सामने आएगा सच
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी जांच में CID को भी शामिल कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने कई तकनीकी बिंदुओं पर सीआईडी से मंतव्य मांगा है, ताकि पुलिस जांच हर पहलू से पूरी हो सके। इसके साथ ही, जिलाधिकारी को पत्र लिखकर यह अनुरोध भी किया गया है कि पूरे घटनाक्रम की जांच एक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जाए, जिससे किसी भी तरह के पक्षपात की कोई गुंजाइश न बचे।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी शिकंजा
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। एसएसपी ने जानकारी दी है कि आधा दर्जन से अधिक सोशल मीडिया हैंडलर्स के खिलाफ भ्रामक खबरें और पोस्ट साझा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
जांच में जो भी दोषी, बख्शा नहीं जाएगा: एसएसपी
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने जनता को आश्वस्त किया है कि जांच पूरी तरह से पारदर्शी होगी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “चाहे वह पुलिस पदाधिकारी हो या कोई आम नागरिक, कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ विभागीय और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, चोरनी गांव में स्थिति नियंत्रण में है और उच्च स्तरीय जांच जारी है।





