back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 15, 2026
spot_img

Muzaffarpur LPG Cylinder Black Marketing: घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर मुजफ्फरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ RAID, होटल पर गिरी गाज

spot_img
- Advertisement -

LPG Cylinder Black Marketing: रसोई की आग बुझाकर मुनाफाखोरों की तिजोरी भरने वालों पर अब सरकारी शिकंजा कसने लगा है। बिहार में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने मुहिम छेड़ दी है।

- Advertisement -

LPG Cylinder Black Marketing: बिहार में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, होटल पर गिरी गाज

मुजफ्फरपुर में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने अब अपनी सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के कई होटलों और रेस्टोरेंट में सघन छापेमारी की गई। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के क्लब रोड स्थित मयूर होटल में छापा मारा गया जहां से घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किया गया। आपूर्ति विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिलिंडर को जब्त कर लिया और मिठनपुरा थाना में होटल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

- Advertisement -

पूर्वी एसडीओ तुषार कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुशहरी और बोचहां प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर में मासूम को रौंदती मौत, आक्रोशित भीड़ ने पकड़ा ड्राइवर

LPG Cylinder Black Marketing: होटल-रेस्टोरेंट पर प्रशासन का डंडा

शनिवार को मुजफ्फरपुर शहर से लेकर प्रखंड स्तर तक 50 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट में आपूर्ति विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की। इस अभियान में, 50 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट में आपूर्ति विभाग की छापेमारी हुई, जहां संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग जारी रहा तो होटल को सील कर दिया जाएगा। इस दौरान कई जगहों पर होटल बंद पाए गए। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति में कमी के कारण कई होटलों को बंद कर दिया गया है। वहीं, कुछ होटल कोयले का उपयोग करते हुए पाए गए, जबकि कुछ लाइन होटलों में खाना बनाने के लिए अभी भी लकड़ी के चूल्हों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कालाबाजारी रोकने की कड़ी चेतावनी

टीम ने सभी होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग न करें। उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि इस आदेश का उल्लंघन होता है, तो न केवल सिलिंडर जब्त किए जाएंगे, बल्कि संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ होटलों को बंद करने की भी कार्रवाई की जाएगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि घरेलू गैस केवल सामान्य उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे और इसकी कालाबाजारी पर पूर्ण विराम लगे। इस प्रकार की सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Cooker: ₹499 में रसोई में क्रांति, LPG संकट का तोड़!

Electric Cooker: बढ़ती रसोई गैस की कीमतों और लगातार बढ़ती महंगाई के बीच, एक...

Jhanjharpur Railway Security: अब ‘तीसरी आंख’ की निगरानी में झंझारपुर जंक्शन, आधुनिक तकनीक से लैस होगा नियंत्रण केंद्र

Jhanjharpur Railway Security: अब झंझारपुर जंक्शन पर सिर्फ रेलें नहीं, बल्कि अपराधियों के मंसूबे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें