spot_img

Muzaffarpur में LPG Cylinder पर मचा हाहाकार, खाली टंकी लेकर DM आवास पहुंचे लोग, वेंडरों पर लगाए गंभीर आरोप

spot_img
- Advertisement -

LPG Cylinder: सरकार के दावों और हकीकत के बीच की खाई अब जनता के किचन तक पहुंच गई है, जहां चूल्हा तो है पर आग जलाने का सामान नहीं। मुजफ्फरपुर में हालात इस कदर बिगड़े कि लोग खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए।

मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह का नजारा हैरान करने वाला था। दामोदर गैस एजेंसी के परेशान उपभोक्ता अपने खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतर आए और सीधे समाहरणालय पहुंच गए। लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उनका आरोप है कि कई दिनों से बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है, जबकि वेंडर खुलेआम कालाबाजारी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वे तीन-चार दिनों से गैस के लिए दर-दर भटक रहे थे, लेकिन हर जगह से उन्हें टालमटोल कर भगा दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: गायघाट CHC जहां गंदगी, टपकती छत और नदारद स्टाफ ... ये तो रूटीन है साहब!

एक स्थानीय निवासी कमल अग्रवाल ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा, “जब हम एजेंसी पर जाते हैं तो हम पर जबरन नया गैस पाइप खरीदने का दबाव बनाया जाता है। कहा जाता है कि बिना पाइप खरीदे सिलेंडर नहीं मिलेगा।” यह सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जरूरतमंदों को रसोई गैस नहीं मिल रही और दूसरी तरफ इसकी अवैध वसूली और कालाबाजारी का खेल चल रहा है।

- Advertisement -

क्यों बिगड़े LPG Cylinder संकट के हालात?

जब समाहरणालय पर सुनवाई नहीं हुई तो नाराज भीड़ कंपनी बाग रोड स्थित डीएम आवास की ओर बढ़ गई। वहां पहुंचकर लोगों ने सरकार के उन दावों पर सवाल उठाए, जिनमें गैस की कोई कमी न होने की बात कही जा रही है। इस दौरान डीएम आवास की सुरक्षा में तैनात कर्मियों से प्रदर्शनकारियों की तीखी नोंकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर डीएम कार्यालय और एसडीओ कार्यालय भेजा, जिसके बाद जाकर डीएम आवास के बाहर से भीड़ हटी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: गायघाट CHC जहां गंदगी, टपकती छत और नदारद स्टाफ ... ये तो रूटीन है साहब!

यह संकट सिर्फ मुजफ्फरपुर तक सीमित नहीं है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सरकार भले ही देश में कच्चे तेल और रसोई गैस की कमी न होने का दावा कर रही हो, लेकिन बिहार में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अकेले पटना में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से प्रतिदिन 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हो रहा है। होटल, रेस्टोरेंट से लेकर कई छोटे-बड़े उद्योग इस संकट की मार झेल रहे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी दावे और जमीनी हकीकत

एक तरफ सरकार एलपीजी उत्पादन में 25 फीसदी वृद्धि का दावा कर रही है और लोगों से घबराकर अतिरिक्त बुकिंग या स्टॉक जमा न करने की अपील कर रही है। वहीं दूसरी ओर, बिहार के कई जिलों में उपभोक्ता एक-एक सिलेंडर के लिए तरस रहे हैं। यह स्थिति प्रशासनिक दावों और आम आदमी की जरूरतों के बीच एक बड़े अंतर को दर्शाती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कोई ठोस कदम उठाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में 28 दिन की बच्ची को छोड़ भागी ‘मां की क्रूरता’ देख लोग हैरान

मां की क्रूरता: भागलपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला...

Darbhanga News: दरभंगा में Job Camp: दरभंगा में बंपर Job Camp, 100 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी 22,500 रुपये तक!

Job Camp: दरभंगा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर! जिले में एक नहीं,...

Madhubani News: मधुबनी NH-57 का यादव जी ढाबा… झंझारपुर में बाल श्रम पर बड़ी कार्रवाई, ढाबे से बचाई गई मासूम की जिंदगी

बाल श्रम: मधुबनी के झंझारपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली...