back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

नेपाल जेल ब्रेक: बिहार में हाई अलर्ट, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, किशनगंज, मुजफ्फरपुर समेत सीमाई जिलों में लुक आउट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज टाइम्स। नेपाल की जेलों की सलाखें चटक गईं और कैदियों का सैलाब सड़कों पर आ गया। यह नज़ारा भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के जिलों में एजेंसियों की नींद उड़ाने के लिए काफी था।

- Advertisement -

नेपाल जेल ब्रेक: बिहार के 254 कैदी फरार, नेपाल में जेन जी आंदोलन के दौरान जेलों से बड़े पैमाने पर बंदियों की फरारी ने भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के जिलों में सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस पूरे घटनाक्रम में चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि नेपाल की जेलों से भागे भारतीय बंदियों में 254 अकेले बिहार के हैं। इसे गंभीर मानते हुए बिहार सरकार और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं और इन सभी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

नेपाल से भागे 540 भारतीय बंदियों में बिहार के 254, सीमाई जिलों में हाई अलर्ट

राज्य के खुफिया विभाग की विशेष शाखा ने नेपाल सरकार के आग्रह पर फरार बंदियों की विस्तृत सूची सभी जिलों की पुलिस को भेजी है। निर्देश साफ हैं कि इनकी तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और कानून के दायरे में कार्रवाई सुनिश्चित हो। खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि खुली और आसान सीमा का फायदा उठाकर इन बंदियों ने बिहार के सीमावर्ती इलाकों में शरण ली हो सकती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: एटीएम फ्रॉड गिरोह ने दिनदहाड़े ASI को मारी गोली, पढ़िए पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार, नेपाल की जेलों से फरार कुल 540 भारतीय बंदियों में बिहार के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी शामिल हैं। इसके साथ ही चार पाकिस्तानी, 25 चीनी और 16 बांग्लादेशी नागरिकों के नाम भी सूची में दर्ज हैं, जिससे इस मामले की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

बिहार के जिन जिलों से ताल्लुक रखने वाले बंदियों के नाम सामने आए हैं, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और पटना जैसे जिले शामिल हैं, जो पहले से ही सीमा सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं।

तस्करी और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका

इन बंदियों पर तस्करी, देश विरोधी गतिविधियों, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन अपराधों के आरोप हैं। यही वजह है कि नेपाल सरकार को आशंका है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ये फरार अपराधी दोबारा संगठित होकर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए लुकआउट जारी किया गया है, ताकि इन्हें किसी अन्य राज्य या देश में भागने का मौका न मिले और भारत-नेपाल संधि के तहत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

खुफिया एजेंसियों की इनपुट के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। विशेषकर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फरार बंदियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। नेपाल से सटे इलाकों में नाकेबंदी और गश्त बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं। इस पूरे मामले पर सरकार की पैनी नजर है और किसी भी कीमत पर इन फरारियों को कानून के शिकंजे में लाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar AI Investment: बिहार में AI की नई सुबह, 468 करोड़ का निवेश, IIT पटना में बनेगा हाईटेक रिसर्च पार्क

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह घटनाक्रम न केवल बिहार की कानून-व्यवस्था के लिए एक चुनौती है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। फरार बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें दबोचने के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashmika Mandanna का घर है सादगी और लग्जरी का अद्भुत संगम, देखें इनसाइड तस्वीरें

Rashmika Mandanna News:Rashmika Mandanna का घर है सादगी और लग्जरी का अद्भुत संगम, देखें...

गोवा में 722 पदों पर शानदार Sarkari Naukri का मौका, जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गोवा कर्मचारी चयन...

T20 World Cup: भारतीय टीम के लिए सुपर 8 में असली ‘वर्ल्ड कप’ की चुनौती, शेड्यूल जारी!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज, रोमांच अपने चरम पर! जैसा कि...

क्या भारत में बंद हो जाएगी MG Gloster? जानिए Toyota Fortuner के सामने क्यों फीका पड़ा इसका दम

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी दमदार और भरोसेमंद एसयूवी की बात आती है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें