spot_img

गुलों में रंग भरे…Muzaffarpur हुआ गुल्ज़ार, खुशबू…जानिए 877 स्कूलों में क्या होने वाला है

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार। Muzaffarpur | मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यालयों में पोषण वाटिका निर्माण और मॉनिटरिंग के लिए जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की। उन्होंने विभागीय मार्गदर्शिका के अनुरूप इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पहले चरण में 877 विद्यालयों का हुआ चयन

🏫 प्रथम चरण में जिले के 877 विद्यालयों का चयन किया गया है।
🌿 वे विद्यालय, जिनके परिसर में अतिरिक्त भूमि उपलब्ध है, वहां पोषण वाटिका बनाई जाएगी।
🥦 इसमें हरी पत्तीदार सब्जियां, सहजन, गोभी, मूली, गाजर जैसी पौष्टिक सब्जियां उगाई जाएंगी।

- Advertisement -

एमडीएम में होगा पोषण वाटिका की सब्जियों का उपयोग

🍲 इन सब्जियों का उपयोग विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन (MDM) योजना में किया जाएगा।
👧👦 बच्चों को पोषणयुक्त, ताजी और हरी सब्जियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
🌱 बागवानी गतिविधियों के जरिये छात्रों में खेती-बाड़ी और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होगी।

- Advertisement -

प्रधानाध्यापक होंगे जिम्मेदार, डीईओ को मॉनिटरिंग का निर्देश

📌 विद्यालय में पोषण वाटिका निर्माण की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक को दी गई है।
📌 इसके लिए नियमानुसार आवश्यक राशि का भी प्रावधान किया गया है।
📌 डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला स्तरीय अभिसरण समिति का गठन

📅 पोषण वाटिका के प्रभावी संचालन के लिए जिला स्तरीय अभिसरण समिति का गठन किया गया है।
👥 बैठक में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

👉 इस पहल से बच्चों को न केवल पौष्टिक आहार मिलेगा, बल्कि उन्हें बागवानी से जोड़ने की प्रेरणा भी मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar